इदम् (यह) नपुंसकलिंग शब्द के रूप | Yah, Idam Napunsak Ling Ke Roop in Sanskrit

Yah, Idam Napunsak Ling Ke Roop in Sanskrit
Yah, Idam Napunsak Ling Ke Roop in Sanskrit

इदम् नपुंसकलिंग शब्द के रूप

इदम् नपुंसकलिंग शब्द (This, यह): इदम् (यह) नपुंसकलिंग सर्वनाम, इदमादि – इदम् , अस्मद् , युष्मद् , अदस् शब्दो के रूप मे भेद होने के कारण अलग अलग लिखे जाते है। इदम् नपुंसकलिंग शब्द के रूप प्रथमा और द्वितीया विभक्ति में कुछ भिन्न होते हैं, शेष सभी शब्द रूप पुल्लिंग के समान होते हैं। सर्वनाम का सम्बोधन नहीं होता है।

इदम् नपुंसकलिंग के रूप : Idam (Yah) Napunsak Ling Ke Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा इदम् इमे इमानि
द्वितीया इदम् इमे इमानि
तृतीया अनेन आभ्याम् एभिः
चतुर्थी अस्मै आभ्याम् एभ्यः
पंचमी अस्मात् आभ्याम् एभ्यः
षष्ठी अस्य अनयोः एषाम्
सप्तमी अस्मिन् अनयोः एषु

संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्द हैं, जैसे- अदस्, अन्य, इतर, इदम्, ईदृश्, उभ, उभय, एतद्, किम्, कतिपय, तद्, भवत्, यद्, युष्मद्, सर्व आदि।

सर्वनाम संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

सर्वनाम संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनका प्रयोग किसी संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, या विचार का नाम बताने के बजाय उसका संकेत देते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like