अहन् (दिन) शब्द के रूप – Ahan Ke Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Ahan Shabd Roop in Sanskrit
Ahan Shabd Roop in Sanskrit

अहन् शब्द रूप

अहन् (दिन: day) शब्द: अन् भागान्त नपुंसकलिंग शब्द, अहन् (दिन) शब्द नकारान्त नपुंसकलिंङ्ग् संज्ञा शब्द है। सभी नकारान्त नपुंसकलिंङ्ग् संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- कर्मन्, सुपथिन् आदि।

अहन् के शब्द रूप: Ahan Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा अहः अहनी/ अह्नी अहानि
द्वितीया अहः अहनी/ अह्नी अहानि
तृतीया अह्ना अहोभ्याम् अहोभिः
चतुर्थी अह्ने अहोभ्याम् अहोभ्यः
पंचमी अह्नः अहोभ्याम् अहोभ्यः
षष्ठी अह्नः अह्नोः अह्नाम्
सप्तमी अह्नि/ अहनि अह्नोः अहःसु/ अहस्सु
सम्बोधन हे अहः ! हे अहनी/ अह्नी ! हे अहानि !

नकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

नकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “न्” (नकार) होता है और वे नपुंसकलिंग होते हैं। ऐसे शब्द संस्कृत व्याकरण में विशेष रूप से विभक्तियों और वचनों के अनुसार रूप बदलते हैं। उदाहरण:

  • वचनम् (शब्द)
  • मनन् (ध्यान)
  • चिन्तनम् (चिंतन)
  • भाषणम् (भाषण)
  • अध्ययनम् (पढ़ाई)

इन शब्दों के रूप नपुंसकलिंग के नियमों के अनुसार बनते हैं और सभी विभक्तियों में एक ही प्रकार के नियमों का पालन करते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

शब्द रूप का तात्पर्य एक शब्द के विभिन्न रूपों से है। किसी शब्द में विभक्ति और वचन के आधार पर जो परिवर्तन होता है, उसे “शब्द रूप” कहा जाता है। यह व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो यह बताने में सहायता करता है कि किसी शब्द का प्रयोग वाक्य में किस प्रकार और किस रूप में किया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए: संज्ञा शब्द “बालक के शब्द रूप” अलग-अलग विभक्तियों और वचनों (एकवचन, द्विवचन, बहुवचन) के अनुसार बदलते हैं, जैसे:

  • प्रथमा: बालकः, बालकौ, बालकाः
  • द्वितीया: बालकम्, बालकौ, बालकान्

शब्द रूप याद करने से संस्कृत भाषा को सही ढंग से समझने और उपयोग करने में मदद मिलती है। यदि आप स्वयं किसी शब्द के एक रूप को देखकर उसका दूसरा रूप बनाने का प्रयास करेंगे, तो आपको शब्दों के रूप जल्दी से याद हो जाएंगे। यही है शब्द रूप याद रखने की एक प्रभावी तकनीक। केवल एकवचन के शब्द रूप अक्सर भ्रम पैदा करते हैं और इन्हें भूलने का डर बना रहता है। इसके अलावा, परीक्षाओं में अक्सर एकवचन शब्द रूप ही पूछे जाते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची, संस्कृत व्याकरण: शब्द रूप के प्रकार

1. स्वरान्त शब्द रूपलता शब्द रूपमुनि शब्द रूपपति शब्द रूपभूपति शब्द रूपनदी शब्द रूपभानु शब्द रूपधेनु शब्द रूपमधु शब्द रूपपितृ शब्द रूपमातृ शब्द रूपगो शब्द रूपनौ शब्द रूप और अक्षि शब्द रूप

2. व्यञ्जनान्त शब्द रूपराजन् शब्द रूपभवत् शब्द रूपआत्मन् शब्द रूपविद्वस् शब्द रूपचन्द्रमस् शब्द रूपवाच शब्द रूपगच्छत् शब्द रूपपुम् शब्द रूपपथिन् शब्द रूपगिर् शब्द रूपअहन् शब्द रूप और पयस् शब्द रूप

3. सर्वनाम शब्द रूपसर्व शब्द रूपयत् शब्द रूपतत् शब्द रूपएतत् शब्द रूपकिम् शब्द रूपइदम् शब्द रूप (सभी लिङ्गों में), अस्मद् शब्द रूपयुष्मद शब्द रूपअदस् शब्द रूपईदृश शब्द रूपकतिपय शब्द रूपउभ शब्द रूप और कीदृश शब्द रूप

4. संख्या शब्द रूपएक शब्द रूपद्वि शब्द रूपत्रि शब्द रूपचतुर् शब्द रूपपञ्चन् शब्द रूप आदि।

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like