धेनु (गाय) शब्द के रूप | Dhenu Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Dhenu Shabd Roop in Sanskrit
Dhenu Shabd Roop in Sanskrit

धेनु शब्द के रूप

धेनु शब्द (Cow, गाय): उकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा, सभी उकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है।

धेनु के रूप : Dhenu Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा धेनुः धेनू धेनवः
द्वितीया धेनुम् धेनू धेनूः
तृतीया धेन्वा धेनुभ्याम् धेनुभिः
चतुर्थी धेन्वै, धेनवे धेनुभ्याम् धेनुभ्यः
पंचमी धेन्वाः, धेनोः धेनुभ्याम् धेनुभ्यः
षष्ठी धेन्वाः, धेनोः धेन्वोः धेनूनाम्
सप्तमी धेन्वाम्, धेनौ धेन्वोः धेनुषु
सम्बोधन हे धेनो ! हे धेनू ! हे धेनूः !

उकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

उकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनके अंत में ‘उ’ (उकार) वर्ण होता है। आपको बता दें कि सभी उकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं। जैसे – वधू, धेनु, भू आदि।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like