पति शब्द के रूप | Pati Shabd Roop in Sanskrit

Pati Shabd Roop in Sanskrit

पति शब्द के रूप

पति शब्द (स्वामी): इकारांत पुल्लिंग संज्ञा, सभी इकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे – कवि, हरि, ऋषि, यति, विधि, जलधि, गिरि, रवि, अग्नि, आदि; परंतु पति का रूप अलग होगा।

पति के रूप – Pati Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा पतिः पती पतयः
द्वितीया पतिम् पती पतीन्
तृतीया पत्या पतिभ्याम् पतिभिः
चतुर्थी पत्ये पतिभ्याम् पतिभ्यः
पंचमी पत्युः पतिभ्याम् पतिभ्यः
षष्ठी पत्युः पत्योः पतीनाम्
सप्तमी पत्यो पत्योः पतिषु
सम्बोधन हे पते ! हे पती ! हे पतयः !

याद रखें : जब “पति” शब्द किसी दूसरे शब्द के साथ समास में आए तब उसका रूप “मुनि” की तरह ही होगा। जैसे – गणपति, भूपति, गृहपति, नरपति, राष्ट्रपति, सुरपति आदि।

इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

इकारांत पुल्लिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “इ” स्वर होता है और वे पुरुष जाति का बोधक होते हैं। मुनि, पति, सखि, हरि, भूपति, अग्नि, अतिथि, अरि, ऋषि, कपि, कवि, गिरि, जलधि, तिथि, ध्वनि, निधि, परिधि, पाणि, बलि, मणि, रवि, रश्मि, राशि, विधि, सन्धि आदि इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द हैं। आपको बता दें कि सभी इकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूचीशब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like