बालिका शब्द के रूप | Balika ke Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Balika Shabd Roop in Sanskrit
Balika Shabd Roop in Sanskrit

बालिका शब्द रूप

बालिका शब्द: आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा शब्द, सभी आकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे- रमा, निशा, जरा, अजा, बाला, राधा, सीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, अम्बा, अयोध्या, अहिंसा, आज्ञा, इच्छा, उमा, कक्षा, कन्या, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, कोकिला, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, चटका / चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, दुर्गा, देवता, दशा, धरा, नर्मदा, नायिका, नौका, पत्रिका, पुस्तिका, बाला आदि।

बालिका के रूप: Balika Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालिका बालिके बालिकाः
द्वितीया बलिकाम् बालिके बालिकाः
तृतीया बालिकया बलिकाभ्याम् बालिकाभिः
चतुर्थी बलिकायै बलिकाभ्याम् बालिकाभ्यः
पंचमी बालिकायाः बलिकाभ्याम् बालिकाभ्यः
षष्ठी बालिकायाः बालिकयोः बालिकानाम्
सप्तमी बालिकायाम् बालिकयोः बालिकासु
सम्बोधन हे बालिके ! हे बालिके ! हे बालिकाः !

शब्द रूप किसे कहते हैं?

शब्द रूप का तात्पर्य एक शब्द के विभिन्न रूपों से है। किसी शब्द में विभक्ति और वचन के आधार पर जो परिवर्तन होता है, उसे “शब्द रूप” कहा जाता है। यह व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो यह बताने में सहायता करता है कि किसी शब्द का प्रयोग वाक्य में किस प्रकार और किस रूप में किया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए: संज्ञा शब्द “बालक के शब्द रूप” अलग-अलग विभक्तियों और वचनों (एकवचन, द्विवचन, बहुवचन) के अनुसार बदलते हैं, जैसे:

  • प्रथमा: बालकः, बालकौ, बालकाः
  • द्वितीया: बालकम्, बालकौ, बालकान्

शब्द रूप याद करने से संस्कृत भाषा को सही ढंग से समझने और उपयोग करने में मदद मिलती है।

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द क्या होते हैं?

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनके अंत में ‘आ’ (अकार) आता है और जो स्त्रीलिंग को दर्शाते हैं। ऐसे शब्दों के रूप सभी विभक्तियों और वचनों में एक निश्चित नियम के अनुसार बनते हैं। उदाहरण के लिए, लता, गंगा, विद्या, कन्या, माला आदि आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द हैं।

Balika Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालिका (एक बालिका ने , या बालिका ने) बालिके (दो बालिका ने) बालिकाः (अनेक बालिका ने )
द्वितीया बालिकाम् (एक बालिका को या बालिका को) बालिके (दो बालिका को) बालिकाः (अनेक बालिका को)
तृतीया बालिकया (एक बालिका से , एक बालिका के द्वारा या बालिका से , बालिका के द्वारा) बालिकाभ्याम् (दो बालिका से , दो बालिका के द्वारा) बालिकाभि: (अनेक बालिका से , अनेक बालिका के द्वारा)
चतुर्थी बालिकायै (एक बालिका के लिए या बालिका के लिए) बालिकाभ्याम् (दो बालिका के लिए) बालिकाभ्यः (अनेक बालिका के लिए)
पंचमी बालिकायाः (एक बालिका से या बालिका से) बालिकाभ्याम् (दो बालिका से) बालिकाभ्यः (अनेक बालिका से)
षष्ठी बालिकायाः (एक बालिका की या बालिका की) बालिकयो: (दो बालिका की) बालिकानाम् (अनेक बालिका की)
सप्तमी बालिकायाम् (एक बालिका में , एक बालिका पर या बालिका में , बालिका पर) बालिकयो: (दो बालिका में , दो बालिका पर) बालिकासु (अनेक बालिका में, अनेक बालिका पर)

बालिका शब्द के रूप कैसे याद करें?

आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों जैसे बालिका के रूप को नीचे दी गई तालिका में दिए गए सुबन्त प्रत्ययों का उपयोग करके आसानी से बनाया जा सकता है। यह प्रक्रिया आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूपों को सरलता से लिखने और समझने में मदद करती है-

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा आ इ आः
द्वितीया आम् इ आः
तृतीया अया आभ्याम् आभि:
चतुर्थी आयै आभ्याम् आभ्य:
पंचमी आयाः आभ्याम् आभ्य:
षष्ठी आयाः अयो: आनाम्
सप्तमी आयाम् अयो: आसु

यदि आप स्वयं किसी शब्द के एक रूप को देखकर उसका दूसरा रूप बनाने का प्रयास करेंगे, तो आपको शब्दों के रूप जल्दी से याद हो जाएंगे।

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालिका + आ = बालिका बालिका + इ = बलिके बालिका + आः = बालिकाः
द्वितीया बालिका + आम् = बालिकाम् बालिका + इ = बलिके बालिका + आ: = बालिकाः
तृतीया बालिका + अया = बलिकया बालिका + आभ्याम् = बालिकाभ्याम् बालिका + आभि: = बालिकाभि:
चतुर्थी बालिका + आयै = बालिकायै बालिका + आभ्याम् = बालिकाभ्याम् बालिका + आभ्य: = बालिकाभ्य:
पंचमी बालिका + आयाः = बालिकायाः बालिका + आभ्याम् = बालिकाभ्याम् बालिका + आभ्य: = बालिकाभ्य:
षष्ठी बालिका + आयाः = बालिकायाः बालिका + अयो: = बलिकयो: बालिका + आनाम् = बालिकानाम्
सप्तमी बालिका + आयाम् = बालिकायाम् बालिका + अयो: = बलिकयो: बालिका + आसु = बालिकासु

यही है शब्द रूप याद रखने की एक प्रभावी तकनीक। केवल एकवचन के शब्द रूप अक्सर भ्रम पैदा करते हैं और इन्हें भूलने का डर बना रहता है। इसके अलावा, परीक्षाओं में अक्सर एकवचन शब्द रूप ही पूछे जाते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची, संस्कृत व्याकरण: शब्द रूप के प्रकार

1. स्वरान्त शब्द रूप: लता शब्द रूप, मुनि शब्द रूप, पति शब्द रूप, भूपति शब्द रूप, नदी शब्द रूप, भानु शब्द रूप, धेनु शब्द रूप, मधु शब्द रूप, पितृ शब्द रूप, मातृ शब्द रूप, गो शब्द रूप, नौ शब्द रूप और अक्षि शब्द रूप।

2. व्यञ्जनान्त शब्द रूप: राजन् शब्द रूप, भवत् शब्द रूप, आत्मन् शब्द रूप, विद्वस् शब्द रूप, चन्द्रमस् शब्द रूप, वाच शब्द रूप, गच्छत् शब्द रूप, पुम् शब्द रूप, पथिन् शब्द रूप, गिर् शब्द रूप, अहन् शब्द रूप और पयस् शब्द रूप।

3. सर्वनाम शब्द रूप: सर्व शब्द रूप, यत् शब्द रूप, तत् शब्द रूप, एतत् शब्द रूप, किम् शब्द रूप, इदम् शब्द रूप (सभी लिङ्गों में), अस्मद् शब्द रूप, युष्मद शब्द रूप, अदस् शब्द रूप, ईदृश शब्द रूप, कतिपय शब्द रूप, उभ शब्द रूप और कीदृश शब्द रूप।

4. संख्या शब्द रूप: एक शब्द रूप, द्वि शब्द रूप, त्रि शब्द रूप, चतुर् शब्द रूप, पञ्चन् शब्द रूप आदि।

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like