भौतिक विज्ञान (physics) – Bhautik Vigyan

Bhautik Vigyan
भौतिक विज्ञान

भौतिक विज्ञान – Physics in Hindi

विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है तथा प्रकृति में उपस्थित विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का अध्ययन सुव्यवस्थित रूप से किया जाता हो, भौतिक विज्ञान कहलाता है।

अन्य शब्दों में परिभाषा- 

भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों तथा द्रव्य(matter) व ऊर्जा के बीच विभिन्न क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

पहले यह समझा जाता था  कि ऊर्जा का द्रव्य से कोई संबंध नहीं होता है। परंतु आइंस्टीन ने यह सिद्ध किया कि द्रव्य तथा ऊर्जा मूल रूप से एक ही राशि हैं। द्रव्य को ऊर्जा में तथा ऊर्जा को द्रव्य में परिवर्तित किया जा सकता हैं।

भौतिक विज्ञान विभिन्न विषयो पर कार्य करता है जैसे प्रकाश, यान्त्रिकी, ऊष्मा, ध्वनी, बिजली, चुम्बकत्व आदि। इन सभी विषयों पर भौतिक विज्ञान में विस्तार से अध्ययन किया जाता है और इनके गुणों के आधार पर हमारी दैनिक जीवनी में इनको कैसे लाकर जीवन को अधिक सुविधा जनक बनाया जाए इसके बारे में अध्ययन किया जाता है।

Bhautik Vigyan के जनक(पिता) का शीर्षक किसी व्यक्ति को नहीं दिया गया है, गैलीलियो गैलीली, सर आइजैक न्यूटन और अल्बर्ट आइंस्टीन सभी को समान रूप से भौतिकी का पिता कहा गया है।

सामान्य Bhautik Vigyan के टॉपिक

  1. मापन (Measurement)
  2. गति (Motion)
  3. बल के नियम (Laws of Force)
  4. गति के नियम (Laws of Motion)
  5. गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)
  6. ऊष्मा (Heat)
  7. ध्वनि और तरंग गति (Sound and Wave Motion)
  8. प्रकाश (Light)
  9. विद्द्युत (Electricity)
  10. इलेक्ट्रॉनिकी (Electronics)
  11. ऊर्जा के श्रोत (Source of Energy)
  12. खगोलिकी (Astronomy)
  13. नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics)

विभिन्न विज्ञान के जनक

Galileo Galilei (गैलीलियो गैलिली) को विज्ञान का जनक कहा जाता है जिनका जन्म 15 फरवरी 1564 में हुआ था। वो एक इटालियन Astronomer, महान गणितज्ञ और फिलोस्फर थे, उन्होंने विज्ञान के जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मृत्यु 8 जनवरी 1642 में हुई थी।

  • रसायन विज्ञान के जनक:एंटोनी लेवोज़ियर
  • वनस्पति विज्ञान का जनक: ग्रीक विद्वान थियोफ़्रेस्ट्स
  • जीव विज्ञान के जनक: अरस्तू
  • फिजिक्स के जनक(पिता): यह शीर्षक किसी व्यक्ति को नहीं दिया गया है, गैलीलियो गैलीली, सर आइजैक न्यूटन और अल्बर्ट आइंस्टीन सभी को भौतिकी का पिता कहा गया है।
  • जीवाणु विज्ञान के जनक: डच वैज्ञानिक एण्टनी वॉन ल्यूवोनहूक
  • चिकित्सा शास्त्र का जनक: हिप्पोक्रेट्स

2 Comments on “भौतिक विज्ञान (physics) – Bhautik Vigyan

  1. मुझे रीलेटीवीटी के बारामती कुछ सवाल है
    आपकी मदत चाहता हु.
    कृपया आप का ईमेल पत्ता भेजीये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *