राजन शब्द के रूप | Rajan Ke Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Rajan Shabd Roop in Sanskrit
Rajan Shabd Roop in Sanskrit

राजन शब्द रूप

राजन् (Emperor) शब्द: नकारांत पुंल्लिंग शब्द, राजन् शब्द नकारान्त पुल्लिङ्ग् संज्ञा शब्द है। सभी नकारान्त पुल्लिङ्ग् संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- आत्मन्, अर्यमन्, अर्वन्, ऋभुक्षिन्, एकाकिन्, करिन्, गुणिन्, तपस्विन्, दण्डिन्, धनिन्, पक्षिन्, पथिन्, पूषन्, बलिन्, मघवन्, मथिन्, मन्त्रिन्, युवन्, यशस्विन्, वृत्रहन्, श्वन्, ज्ञानिन् आदि।

राजन् के शब्द रूप: Rajan Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा राजा राजानौ राजानः
द्वितीया राजानम् राजानौ राज्ञः
तृतीया राज्ञा राजभ्याम् राजभिः
चतुर्थी राज्ञे राजभ्याम् राजभ्यः
पंचमी राज्ञः राजभ्याम् राजभ्यः
षष्ठी राज्ञः राज्ञोः राज्ञाम्
सप्तमी राज्ञि, राजनि राज्ञोः राजसु
सम्बोधन हे राजन् ! हे राजानौ ! हे राजानः !

नकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

नकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द वे होते हैं जिनके अंत में “न” वर्ण आता है और उनका लिंग पुल्लिंग होता है। उदाहरण के रूप में – गुणिन्, आत्मन्, एकाकिन्, करिन्, पक्षिन्, पथिन्, धनिन्, युवन्, बलिन्, मथिन्, श्वन् आदि। इन शब्दों का रूप संस्कृत में विभक्ति और वचन के आधार पर एक समान नियम से तैयार होता है।

यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सभी नकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक विशिष्ट ढांचे का अनुसरण करते हैं, जिससे उन्हें सीखना और समझना सरल हो जाता है।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

शब्द रूप का तात्पर्य एक शब्द के विभिन्न रूपों से है। किसी शब्द में विभक्ति और वचन के आधार पर जो परिवर्तन होता है, उसे “शब्द रूप” कहा जाता है। यह व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो यह बताने में सहायता करता है कि किसी शब्द का प्रयोग वाक्य में किस प्रकार और किस रूप में किया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए: संज्ञा शब्द “बालक के शब्द रूप” अलग-अलग विभक्तियों और वचनों (एकवचन, द्विवचन, बहुवचन) के अनुसार बदलते हैं, जैसे:

  • प्रथमा: बालकः, बालकौ, बालकाः
  • द्वितीया: बालकम्, बालकौ, बालकान्

शब्द रूप याद करने से संस्कृत भाषा को सही ढंग से समझने और उपयोग करने में मदद मिलती है।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची, संस्कृत व्याकरण: शब्द रूप के प्रकार

1. स्वरान्त शब्द रूपलता शब्द रूपमुनि शब्द रूपपति शब्द रूपभूपति शब्द रूपनदी शब्द रूपभानु शब्द रूपधेनु शब्द रूपमधु शब्द रूपपितृ शब्द रूपमातृ शब्द रूपगो शब्द रूपनौ शब्द रूप और अक्षि शब्द रूप

2. व्यञ्जनान्त शब्द रूपराजन् शब्द रूपभवत् शब्द रूपआत्मन् शब्द रूपविद्वस् शब्द रूपचन्द्रमस् शब्द रूपवाच शब्द रूपगच्छत् शब्द रूपपुम् शब्द रूपपथिन् शब्द रूपगिर् शब्द रूपअहन् शब्द रूप और पयस् शब्द रूप

3. सर्वनाम शब्द रूपसर्व शब्द रूपयत् शब्द रूपतत् शब्द रूपएतत् शब्द रूपकिम् शब्द रूपइदम् शब्द रूप (सभी लिङ्गों में), अस्मद् शब्द रूपयुष्मद शब्द रूपअदस् शब्द रूपईदृश शब्द रूपकतिपय शब्द रूपउभ शब्द रूप और कीदृश शब्द रूप

4. संख्या शब्द रूपएक शब्द रूपद्वि शब्द रूपत्रि शब्द रूपचतुर् शब्द रूपपञ्चन् शब्द रूप आदि।

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like