इदम् (यह) स्त्रीलिंग शब्द के रूप | Yah, Idam Striling ke Roop in Sanskrit

Yah, Idam Striling ke Roop in Sanskrit
Yah, Idam Striling ke Roop in Sanskrit

इदम् स्त्रीलिंग शब्द के रूप

इदम् स्त्रीलिंग शब्द (This, यह): इदम् (यह) स्त्रीलिंग सर्वनाम, इदमादि – इदम् , अस्मद् , युष्मद् , अदस् शब्दो के रूप मे भेद होने के कारण अलग अलग लिखे जाते है। सर्वनाम का सम्बोधन नहीं होता है।

इदम् स्त्रीलिंग के रूप : Idam (Yah) Striling ke Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा इयम् इमे इमाः
द्वितीया इमाम् इमे इमाः
तृतीया अनया आभ्याम् आभिः
चतुर्थी अस्यै आभ्याम् आभ्यः
पंचमी अस्याः आभ्याम् आभ्यः
षष्ठी अस्याः अनयोः आसाम्
सप्तमी अस्याम् अनयोः आसु

संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्द हैं, जैसे- अदस्, अन्य, इतर, इदम्, ईदृश्, उभ, उभय, एतद्, किम्, कतिपय, तद्, भवत्, यद्, युष्मद्, सर्व आदि।

सर्वनाम संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

सर्वनाम संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनका प्रयोग किसी संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, या विचार का नाम बताने के बजाय उसका संकेत देते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like