मधु (शहद) शब्द के रूप | Madhu ke Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Madhu ke Shabd Roop in Sanskrit
Madhu ke Shabd Roop in Sanskrit

मधु शब्द रूप

मधु शब्द (शहद, Honey): उकारान्त नपुंसकलिंग संज्ञा, मधु (शहद) शब्द उकारान्त नपुंसकलिंङ्ग् संज्ञा शब्द है। सभी उकारान्त नपुंसकलिंङ्ग् संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- अम्बु, अश्रु (आँसू), चारु, जानु, तालु, लघु, वसु, वस्तु, सानु आदि।

मधु के रूप: Madhu ke Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा मधु मधुनी मधूनि
द्वितीया मधु मधुनी मधूनि
तृतीया मधुना मधुभ्याम् मधुभिः
चतुर्थी मधुने मधुभ्याम् मधुभ्यः
पंचमी मधुनः मधुभ्याम् मधुभ्यः
षष्ठी मधुनः मधुनोः मधूनाम्
सप्तमी मधुनि मधुनोः मधुषु
सम्बोधन हे मधु/ मधो ! हे मधुनी ! हे मधूनि !

शब्द रूप किसे कहते हैं?

शब्द रूप का तात्पर्य एक शब्द के विभिन्न रूपों से है। किसी शब्द में विभक्ति और वचन के आधार पर जो परिवर्तन होता है, उसे “शब्द रूप” कहा जाता है। यह व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो यह बताने में सहायता करता है कि किसी शब्द का प्रयोग वाक्य में किस प्रकार और किस रूप में किया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए:

संज्ञा शब्द “बालक के शब्द रूप” अलग-अलग विभक्तियों और वचनों (एकवचन, द्विवचन, बहुवचन) के अनुसार बदलते हैं, जैसे:

  • प्रथमा: बालकः, बालकौ, बालकाः
  • द्वितीया: बालकम्, बालकौ, बालकान्

शब्द रूप याद करने से संस्कृत भाषा को सही ढंग से समझने और उपयोग करने में मदद मिलती है।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like