गो / गौ शब्द के रूप | Go / Gau Shabd Roop in Sanskrit

Go, Gau Shabd Roop in Sanskrit

गो / गौ शब्द के रूप

गो / गौ शब्द (बैल/इंद्रिया/किरण/सूर्य): ओकारांत पुल्लिंग /स्त्रीलिंग संज्ञा, गो शब्द का रूप स्त्रीलिंग एवं पुल्लिंग दोनों समान होते हैं। पुल्लिंग में गो का अर्थ है- बैल, सूर्य, किरण तथा स्त्रीलिंग में है – गाय, प्रथ्वी और वाणी।

गो/गौ के रूप –

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा गौः गावौ गावः
द्वितीया गाम् गावौ गाः
तृतीया गवा गोभ्याम् गोभिः
चतुर्थी गवे गोभ्याम् गोभ्यः
पंचमी गोः गोभ्याम् गोभ्यः
षष्ठी गोः गवोः गवाम्
सप्तमी गवि गवोः गोषु
सम्बोधन हे गौः ! हे गावौ ! हे गावः !

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like