पितृ (पिता) शब्द के रूप | Pitri (Pita) Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Pitri, Pita Shabd Roop in Sanskrit
Pitri, Pita Shabd Roop in Sanskrit

पिता शब्द के रूप

पितृ शब्द (पिता): ऋकारांत पुल्लिंग संज्ञा, सभी ऋकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे – भ्रातृ, जामातृ, देवृ आदि।

पिता / पितृ के रूप – Pitri (Pita) Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा पिता पितरौ पितरः
द्वितीया पितरम् पितरौ पितृन्
तृतीया पित्रा पितृभ्याम् पितृभि
चतुर्थी पित्रे पितृभ्याम् पितृभ्यः
पंचमी पितुः पितृभ्याम् पितृभ्यः
षष्ठी पितुः पित्रोः पितृणाम्
सप्तमी पितरि पित्रोः पितृषु
सम्बोधन हे पितः ! हे पितरौ ! हे पितरः !

ऋकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

ऋकारान्त पुल्लिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “ऋ” आता है और पुल्लिंग होते हैं। आपको बता दें कि सभी ऋकारान्त पुल्लिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।

अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूचीशब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like