ईदृश (इस प्रकार) शब्द के रूप | Idrish Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Idrish Shabd Roop in Sanskrit
Idrish Shabd Roop in Sanskrit

ईदृश शब्द रूप

ईदृश शब्द (इस प्रकार): ईदृश संस्कृत का सार्वनामिक विशेषण पुल्लिंग शब्द है। संस्कृत में इस प्रकार पुल्लिंग विशेषण के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते हैं, जैसे- ईदृश, तादृश, कीदृश आदि। ईदृश के शब्द रूप तीनों लिंगों में एकसमान होते हैं। Idrish के Shabd Roop तीनों वचन एवं सभी विभक्तियों में आगे दिए गए हैं।

ईदृश के शब्द रूप: Idrish Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा ईदृक्, ईदृग् ईदृशौ ईदृशः
द्वितीया ईदृशम् ईदृशौ ईदृशः
तृतीया ईदृशा ईदृग्भ्याम् ईदृग्भिः
चतुर्थी ईदृशे ईदृग्भ्याम् ईदृग्भ्यः
पंचमी ईदृशः ईदृग्भ्याम् ईदृग्भ्यः
षष्ठी ईदृशः ईदृशोः ईदृशाम्
सप्तमी ईदृशि ईदृशोः ईदृक्षु

ईदृश शब्द का अर्थ

ईदृश शब्द का अर्थ “इस प्रकार, ऐसे, इस प्रकार का, ऐसा” होता है।

विशेषण: इत्थंभूत, इसौ, ईंढ, ईदृश्, ईदृक्। इस तरह का, “ऐसा पंखा मेरे पास भी है।”

क्रिया विशेषण: इत्थं, इम, इमि, इभ, इव, इसै, ईदृश्। इस प्रकार, “इस प्रकार कार्य करोगे तो यह कार्य कभी पूर्ण ही नहीं होगा।”

सर्वनाम संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

सर्वनाम संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनका प्रयोग किसी संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, या विचार का नाम बताने के बजाय उसका संकेत देते हैं।

संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्द हैं, जैसे- अदस्, अन्य, इतर, इदम्, ईदृश्, उभ, उभय, एतद्, किम्, कतिपय, तद्, भवत्, यद्, युष्मद्, सर्व आदि।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूचीशब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like