स्वसृ (बहन) शब्द के रूप | Swasra (Sister) Shabd Roop in Sanskrit

Swasra Shabd Roop in Sanskrit

स्वसृ शब्द के रूप

स्वसृ शब्द (बहिन, Sister): ऋकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा, सभी ऋकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है।

स्वसृ के रूप – Swasra Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा स्वसा स्वसारौ स्वसारः
द्वितीया स्वसारम् स्वसारौ स्वसॄः
तृतीया स्वस्रा स्वसृभ्याम् स्वसृभिः
चतुर्थी स्वस्रे स्वसृभ्याम् स्वसृभ्यः
पञ्चमी स्वसुः स्वसृभ्याम् स्वसृभ्यः
षष्ठी स्वसुः स्वस्रोः स्वसॄणाम्
सप्तमी स्वसरि स्वस्रोः स्वसृषु
संबोधन हे स्वसः ! हे स्वसारौ ! हे स्वसारः !

स्वसृ (बहन) शब्द ऋकारान्त स्‍त्रीलिङ्ग संज्ञा शब्द है। सभी ऋकारान्त स्‍त्रीलिङ्ग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- दुहितृ (दुहिता, बेटी), ननान्दृ (ननद), मातृ (माता).

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like