सुधी शब्द के रूप | Sudhi Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Sudhi Shabd Roop in Sanskrit
Sudhi Shabd Roop in Sanskrit

सुधी शब्द के रूप

सुधी शब्द (पंडित): ईकारांत पुल्लिंग संज्ञा, सभी ईकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे – नी, हतधी, मंदधी, शुद्धधी आदि।

सुधी के रूप – Sudhi Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा सुधीः सुधियौ सुधियः
द्वितीया सुधियम् सुधियौ सुधियः
तृतीया सुधिया सुधीभ्याम् सुधीभिः
चतुर्थी सुधिये सुधीभ्याम् सुधीभ्यः
पंचमी सुधियः सुधीभ्याम् सुधीभ्यः
षष्ठी सुधियः सुधियोः सुधियाम्
सप्तमी सुधियि सुधियोः सुधीषू
सम्बोधन हे सुधीः ! हे सुधियौ ! हे सुधीयः !

सुधि का अर्थ होता है स्मरण। हिंदी भाषा की सुधि लेने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। सुधी (बुद्धिमान, पण्डित)।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like