स्त्री शब्द के रूप | Stree Shabd Roop in Sanskrit

Stree Shabd Roop in Sanskrit
Stree Shabd Roop in Sanskrit

स्त्री शब्द के रूप

स्त्री शब्द (Women): ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा, सभी ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है।

स्त्री के रूप – Stree Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा स्त्री स्त्रियौ स्त्रियः
द्वितीया स्त्रियम्/स्त्रीम् स्त्रियौ स्त्रियः/स्त्रीः
तृतीया स्त्रिया स्त्रीभ्याम् स्त्रीभिः
चतुर्थी स्त्रियै स्त्रीभ्याम् स्त्रीभ्यः
पंचमी स्त्रियाः स्त्रीभ्याम् स्त्रीभ्यः
षष्ठी स्त्रियाः स्त्रियोः स्त्रीणाम्
सप्तमी स्त्रियाम् स्त्रियोः स्त्रीषु
सम्बोधन हे स्त्रि ! हे स्त्रियौ ! हे स्त्रियः !

सभी ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- काली, गृहिणी, गोपी, गौरी, जगती, जननी, तरी, देवी, धी, नगरी, नटी, नारी, नदी.

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जो स्त्रीलिंग होते हैं और जिनके अंत में “आ” ध्वनि होती है। आपको बता दें कि सभी आकारांत स्त्रीलिंग शब्द रूप एक प्रकार ही बनते हैं। भिक्षा, निशा, जरा, बाला, धरा, राधा, सीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, कोकिला, कोयल, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, चटका, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, दुर्गा, रमा, दशा, नर्मदा, नायिका, नौका, पत्रिका, अजा, पुस्तिका, बाला, बालिका, भाषा, माया, महिला, यमुना, यात्रा, राधा आदि सभी शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूचीशब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like