श्री शब्द के रूप | Shri Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Shri Shabd Roop in Sanskrit
Shri Shabd Roop in Sanskrit

श्री शब्द के रूप

श्री शब्द (लक्ष्मी, शोभा, the goddess of wealth, beauty): ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा, सभी ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है।

श्री के रूप : Shri Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा श्रीः श्रियौ श्रियः
द्वितीया श्रियम् श्रियौ श्रियः
तृतीया श्रिया श्रीभ्याम् श्रीभिः
चतुर्थी श्रियै / श्रिये श्रीभ्याम् श्रीभ्यः
पंचमी श्रियाः / श्रियः श्रीभ्याम् श्रीभ्यः
षष्ठी श्रियाः / श्रियः श्रियोः श्रीणाम् / श्रियाम्
सप्तमी श्रियाम् / श्रियि श्रियोः श्रीषु
सम्बोधन हे श्रीः ! हे श्रियौ ! हे श्रियः !

श्री शब्द के रूप सभी ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- काली, गृहिणी, गोपी, गौरी, जगती।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  • विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  • अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like