सखी शब्द के रूप | Sakhee Shabd Roop in Sanskrit (संस्कृत)

Sakhee Shabd Roop in Sanskrit
Sakhee Shabd Roop in Sanskrit

सखि शब्द के रूप

सखि शब्द (सखा / मित्र ): इकारांत पुल्लिंग संज्ञा, सभी इकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे – कवि, हरि, ऋषि, यति, विधि, जलधि, गिरि, रवि, अग्नि, आदि; परंतु पति का रूप अलग होगा।

सखि के रूप – Sakhee Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा सखा सखायौ सखायः
द्वितीया सखायम् सखायौ सखीन्
तृतीया सख्या सखिभ्याम् सखिभि
चतुर्थी सख्ये सखिभ्याम् सखिभ्यः
पंचमी सख्युः सखिभ्याम् सखिभ्यः
षष्ठी सख्युः सख्योः सखीनाम्
सप्तमी सखौ सख्योः सखिषु
सम्बोधन हे सखे ! हे सखायौ ! हे सखायः !

इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

इकारांत पुल्लिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “इ” स्वर होता है और वे पुरुष जाति का बोधक होते हैं। मुनि, पति, सखि, हरि, भूसखि, अग्नि, अतिथि, अरि, ऋषि, कपि, कवि, गिरि, जलधि, तिथि, ध्वनि, निधि, परिधि, पाणि, बलि, मणि, रवि, रश्मि, राशि, विधि, सन्धि आदि इकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द हैं। आपको बता दें कि सभी इकारांत पुल्लिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like