दधि शब्द के रूप | Dadhi Shabd Roop in Sanskrit

Dadhi Shabd Roop in Sanskrit
Dadhi Shabd Roop in Sanskrit

दधि शब्द के रूप

दधि शब्द (दही, Curd): इकारान्त नपुंसकलिंग संज्ञा, सभी इकारान्त नपुंसकलिंग संज्ञापदों के रूप इसी प्रकार बनाते है। जैसे – सक्थि(जंधा), अस्थि, अक्षि आदि।

दधि के रूप – Dadhi Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा दधि दधिनी दधीनि
द्वितीया दधि दधिनी दधीनि
तृतीया दध्ना दधिभ्याम् दधिभिः
चतुर्थी दध्ने दधिभ्याम् दधिभ्यः
पंचमी दध्नः दधिभ्याम् दधिभ्यः
षष्ठी दध्नः दध्नोः दधीनाम्
सप्तमी दध्नि / दधनि दध्नोः दधिषु
संबोधन हे दधे / दधि ! हे दधिनी ! हे दधीनि !

दधि शब्द इकारान्त नपुंसकलिंङ्ग् संज्ञा शब्द है। सभी इकारान्त नपुंसकलिंङ्ग् संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनते हैं, जैसे- अक्षि, अनादि, अस्थि, वारि, सक्थि आदि।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूची: शब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिए: Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।

You May Also Like