अद्स (वह) नपुंसकलिंग शब्द के रूप | Vah, Adas Napunsak Ling ke Shabd Roop in Sanskrit

Vah, Adas Napunsak Ling ke Shabd Roop in Sanskrit
Vah, Adas Napunsak Ling ke Shabd Roop in Sanskrit

अद्स नपुंसकलिंग शब्द के रूप

अद्स नपुंसकलिंग शब्द (That, वह): अद्स (वह) नपुंसकलिंग सर्वनाम, केवल प्रथमा और द्वितीया विभक्ति के रूप भिन्न होते हैं शेष सभी रूप पुल्लिंग की भांति ही होते हैं। इदमादि इदम् , अस्मद् , युष्मद् , अदस् शब्दो के रूप मे भेद होने के कारण अलग अलग लिखे जाते है। सर्वनाम का सम्बोधन नहीं होता है।

अद्स नपुंसकलिंग के रूप: Vah, Adas Napunsak Ling ke Shabd Roop in Sanskrit

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा अद: अमू अमूनि
द्वितीया अद: अमू अमूनि
तृतीया अमुना अमूभ्याम् अमीभिः
चतुर्थी अमुष्मै अमूभ्याम् अमीभ्यः
पंचमी अमुष्मात् अमूभ्याम् अमीभ्यः
षष्ठी अमुष्य अमुयोः अमीषाम्
सप्तमी अमुष्मिन् अमुयोः अमीषु

संस्कृत-व्याकरण में प्रमुख सर्वनाम शब्द हैं, जैसे- अदस्, अन्य, इतर, इदम्, ईदृश्, उभ, उभय, एतद्, किम्, कतिपय, तद्, भवत्, यद्, युष्मद्, सर्व आदि।

सर्वनाम संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

सर्वनाम संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जिनका प्रयोग किसी संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, या विचार का नाम बताने के बजाय उसका संकेत देते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

शब्द रूप को कितने भागों में बांटा गया है?

शब्द रूपों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है-

  1. विकारी शब्द रूप: विकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप बदलते हैं।
  2. अविकारी शब्द रूप: अविकारी शब्द रूप वे शब्द हैं जो विभक्तियों के अनुसार अपना रूप नहीं बदलते हैं।

महत्वपूर्ण शब्द रूप सूचीशब्द रूपों की सूची, संस्कृत व्याकरण

और अधिक शब्द रूप पढिएBalak shabd roopLata shabd roopAsmad shabd roopNadi shabd roopRam shabd roopBalika shabd roopKim shabd roop आदि।

You May Also Like