वास्तविक संख्या – Real Number

Vastavik Sankhya
Real Numbers – Vastavik Sankhya

वास्तविक संख्या

जिन संख्याओं का कोई भी मान संभव हो तो उन संख्याओं को वास्तविक संख्या (Real Number) कहा जाता है। जैसे – 1, 2, 3, 0, -1, -2, -3, 22⁄7, 3⁄4, 3.14,0.333……, 0.336336336….., 1.41421356237…….., √2, √3, √5, आदि।

संख्या पद्धति में सभी परिमेय और अपरिमेय संख्या को वास्तविक संख्याओं में शामिल किया जाता हैं। वास्तविक संख्याओं के समुच्चय को प्रतीक (ℝ) द्वारा लिखा जाता है।

गणित में, वास्तविक संख्या सरल रेखा के अनुदिश किसी राशी को प्रस्तुत करने वाला मान है। वास्तविक संख्याओं में अपरिमेय संख्याओं को शामिल करने से इन्हें वास्तविक संख्या रेखा के रूप में एक रेखा पर निरुपित किये जा सकने वाले अनन्त बिन्दुओं से प्रस्तुत किया जा सकता है।

पढ़ें – अवास्तविक संख्या या काल्पनिक संख्याएँ

You May Also Like