माइक्रोन (Micron) – दूरी का मात्रक, परिभाषा और अर्थ

माइक्रोन (Micron) दूरी का मात्रक होता हैं। भौतिकी में मापन के लिए हमें बहुत छोटी छोटी लम्बाइयों से लेकर बहुत बड़ी-बड़ी दूरियों के अध्ययन की आवश्यकता पड़ती है। परमाणु के व्यास जैसी न्यूनतम लम्बाइयों से लेकर ग्रहों के बीच की विशाल दूरियाँ व्यक्त करनी होती है। बहुत छोटी व बहुत बड़ी दूरियो (अथवा लम्बाइयो) को व्यक्त करने के लिये हम विशेष मात्रकों का प्रयोग करते हैं। जैसे – माइक्रोन, एंग्स्ट्रोम, प्रकाश वर्ष, पारसेक, खगोलीय इकाई आदि।

Micron
Micron

माइक्रोन (Micron)

माइक्रोन लम्बाई का एक सूक्ष्म मात्रक है जो जीवाणुओं (bacteria) के आकार को व्यक्त करने में प्रयुक्त होता है। इसे µ(म्यू) से प्रदर्शित करते है। 1 माइक्रोन , मीटर का 10 लाखवाँ भाग होता है। इसे माइक्रोमीटर (micrometer) भी कहते हैं।

  • 1 माइक्रोन (1µ) = 11000000 मीटर = 10-6 मीटर

विज्ञान में मात्रकों की International System of Units(IS) में दूरी का मात्रकमानक मीटर“, द्रव्यमान का मात्रक “मानक किलोग्राम“, समय का मात्रक “मानक सेकंड“, वैद्युत धारा का मात्रक “एम्पियर“, ताप का मात्रक “केल्विन“, तथा ज्योति-तीव्रता का मात्रक “कैन्डला” है।

मात्रकों से संबन्धित अन्य लेख

यह चैप्टर भौतिक विज्ञान के मापन का ही एक हिस्सा है, मापन चैप्टर से संबन्धित अन्य लेख इस प्रकार हैं-

You May Also Like