भारत की प्रमुख फसलें और फसलों के प्रमुख उत्पादक राज्य

Bharat ki pramukh fasal aur unke utpadak Rajya
Bharat ki pramukh fasal aur unke utpadak Rajya

भारत की प्रमुख फसलें

भारत में प्रमुख रूप से तीन प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं-

रबी की फसल

यह फसल अक्टूबर-नवम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। इसकी मुख्य फसलें हैं-गेहूँ, जौ, चना, मटर, सरसों, सूरजमुखी, अरहर आदि प्रमुख रबी की फसल हैं।

खरीफ की फसल

यह फसल जुलाई में बोई जाती है और अक्टूबर में काटी जाती है। इसकी मुख्य फसलें – ज्वार, बाजरा, चावल, तिल, मक्का, तम्बाकू, सन, सोयाबीन, गना, कपास, मूंगफली आदि प्रमुख खरीफ की फसल हैं।

जायद की फसल

यह फसल मार्च में बोई जाती है और जून में काटी जाती है। इसमें खरबूज, तरबूज, करेला, खीरा आदि प्रमुख जायद की फसल आती हैं।

प्रमुख फसलों के प्रमुख उत्पादक राज्य

फसल (hi) Crop (en) उत्पादक राज्य (घटते क्रम में)
गेहूँ Wheat उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा .
चावल Rice पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
बाजरा Millet राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब
मक्का Corn उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, राजस्थान
ज्वार Fever महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश
मूंगफली peanut आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र
चना gram मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा
सरसों Mustard राजस्थान, उत्तर प्रदेश
कपास Cotton महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु
जूट jute पश्चिम बंगाल, बिहार, असोम, ओडिशा
चाय Tea असोम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल
रबर Rubber केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक
गन्ना Sugarcane उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक
तम्बाकू Tobacco गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र
नारियल Coconut केरल, तमिलनाडु
कहवा (कॉफी) Kahwa (Coffee) कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल
मसाले Spices  केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश
दाले Dals उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, कर्नाटक

भारत की प्रमुख फसलें और फसलों के प्रमुख उत्पादक राज्य: भारत में प्रमुख रूप से तीन प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं- रबी की फसल, खरीफ की फसल, जायद की फसल। Check विश्व की प्रमुख फसलें और उनके उत्पादक देश।

You May Also Like

Population of India

भारत की जनसंख्या – भारत के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

Shastriya Nritya Aur Sambandhit Kalakar

शास्त्रीय नृत्य (Classical dance) शैली और सम्बन्धित कलाकार