Super Tet – Super Tet Syllabus, Exam Pattern & Download pdf in Hindi

Super Tet Syllabus And Exam Pattern
Super Tet Syllabus And Exam Pattern

Super Tet Syllabus (UP Assistant Teacher Bharti):  Super Tet परीक्षा 2021 को क्रेक करने के लिए यूपी सहायक शिक्षक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का विस्तृत ज्ञान आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक रिक्तियों के लिए यूपी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रही है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जिन्होंने UP TET या CTET परीक्षा को पास कर लिया है और उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं। हम उन उम्मीदवारों के लिए हिंदी में यूपी सहायक शिक्षक भर्ती यानिकि सुपेरटेट का पाठ्यक्रम प्रकाशित कर रहे हैं।

  • परीक्षा का समय-काल: 2:30 घंटे, अंक: 150

कठिनाई स्तर: इंटरमीडिएट स्तर (विज्ञान और गणित को छोड़कर), विज्ञान और गणित डी एल एड (बी टी सी) पाठ्यक्रम के अनुसार।

Super Tet Exam Pattern

Subject Name Number of Question Number of Marks
Language (Hindi, English & Sanskrit) 40 40
Science 10 10
Mathematics 20 20
Environmental & Social Studies 10 10
Teaching Skills 10 10
Child Psychology 10 10
Information Technology 5 5
Current Affairs 30 30
Life Skill Management & Aptitude 10 10
Reasoning Aptitude 5 5
Total 150 150

Super Tet Syllabus

1. हिन्दी व्याकरण एवं भाषा – 20 अंक

हिन्दी व्याकरण एवं अपठित गद्यांश व पद्यांश (Grammar, Comprehension) – इस भाग में व्याकरण एवं अपठित गद्यांश व पद्यांश से संबंधित वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। व्याकरण के अंतर्गत अलंकार, समास, रस, छंद, संधि, उपसर्ग और प्रत्यय, वचन,कारक, संज्ञा, लिंग, सर्वनाम आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

2. अंग्रेजी व्याकरण एवं भाषा – 10 अंक

Noun, Pronouns, Verbs, Adjectives, Comparative and Superlative Adjectives, Adverbs, Articles, Simple Tense, Subject Verb Agreement, Conditional Sentence, Progressive and Perfect Tense, Perfect Progressive Tense, Irregular Verbs, Non-Finite Verbs, Gerunds, Infinitives, Active Voice and Passive Voice, Imperative, Auxiliary Verbs, Prepositions, Conjunctions, Interjections, Capitalization, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Idioms and Phrases.

3. संस्कृत व्याकरण एवं भाषा – 10 अंक

संस्कृत देव भाषा का सामान्य महत्व, परिचय, लाभ एवं आधार, शब्द रूप, धातु रूप, कारक, विभक्ति एवं विभक्ति चिन्ह, कारक, लिंग, वचन, पुरुष, संधि विच्छेद, प्रत्यय, समास विग्रह, तत्सम तद्भव रूप, क्रिया पद, वेद, काव्य, महाकाव्य, प्रसिद्ध रचनाएँ, वंदना, नीति श्लोक, हिन्दी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद संस्कृत वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद, एक से सौ तक की गिनती, आस पास पाये जाने वाले प्राणियों और वस्तुओं के संस्कृत में नाम।

4. विज्ञान – 10 अंक

दैनिक जीवन में विज्ञान गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानवशरीर, स्वास्थ, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं अवस्थाएँ।

5. गणित – 20 अंक

अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएँ, दशमलव, स्थानीय मान, भिन्न, ब्याज, लाम-हानि, प्रतिशत, विभाज्य, गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकायें, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी।

6. शिक्षण कौशल – 10 अंक

शिक्षण की विधियाँ एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरम्भिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।

7. बाल मनोविज्ञान – 10 अंक

वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने के सिद्धान्त तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।

8. जीवन कौशल और प्रबंधन एवं अभिवृत्ति – 10 अंक

व्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दण्ड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग।

9. पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी – 10 अंक

हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन।

10. समसामयिक घटनाएं (Current Affaires) – 15 अंक

सामान्य ज्ञान व समसामयिक महत्वपूर्ण घटनाएँ – अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाएं, स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएँ, अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार खेल-कूद भारतीय संस्कृत एवं कला आदि।

11. सामाजिक विज्ञान – 10 अंक

  • सौरमंडल, पृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशान्तर और भारतीय भूगोल
  • भारतीय इतिहास (भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक)
  • भारतीय संविधान एवं हमारी शासन व्यवस्था
  • यातायात एवं सड़क सुरक्षा
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियाँ

12. जनरल नॉलेज – 5 अंक

  • उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में – प्रमुख मेले, लोकगीत, लोकनृत्य, शहरों के उपनाम, उत्सव एवं त्यौहार, उद्योग, संस्थान, राजकीय चिन्ह आदि।
  • भारत के परिपेक्ष्य में – राष्ट्रीय चिन्ह, धर्म एवं संप्रदाय, प्रसिद्ध मंदिर, भारत में प्रथम, प्रमुख व्यक्तित्व आदि।

13. तार्किक ज्ञान (Reasoning) – 5 अंक

एनॉलोजी, कारण एवं निगमन, बाइनरी लॉजिक, वर्गीकरण, घड़ी एंड कैलंडर, कोडेड असमानताएँ, कोडिंग-डिकोडिंग, क्रिटिकल रीज़निंग, क्यूब्स, पहेलियाँ, प्रतीक और अंकन, वेन आरेख और पासा, तिथि व्याख्या, दिशा बोध परीक्षण, समूहीकरण और चयन, संदर्भ, संख्या श्रृंखला, वर्ण श्रृंखला।

14. सूचना तकनीकी – 5 अंक

शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, स्मार्टफोन, ओ.ई.आर. (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल शिक्षण-सामग्री के उपयोग की जानकारी।

You May Also Like

Population of India

भारत की जनसंख्या – भारत के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

Shastriya Nritya Aur Sambandhit Kalakar

शास्त्रीय नृत्य (Classical dance) शैली और सम्बन्धित कलाकार