भारत की जनसंख्या – भारत के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

Population of India
Population of India

भारत की जनसंख्या

जनसंख्या

वर्ष 2011 की अनन्तिम जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,21,01,93,422 है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग 1.3664 अरब हैं।

जनसंख्या घनत्व

2011 में भारत में जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व बिहार में 1,102 है व सबसे कम अरुणाचल प्रदेश का 17 है। केन्द्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक दिल्ली का 11,297 है।

साक्षरता

2011 की अनन्तिम जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता का प्रतिशत 74.04% है। सर्वाधिक साक्षरता केरल में 93.91% है। केरल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया है साथ ही प.बंगाल का वर्द्धमान जिला भी शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त कर चुका है।

केन्द्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप समूह में साक्षरता प्रतिशत 92.28% सर्वाधिक है। न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत बिहार में 63-82% है। केन्द्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम साक्षरता 77.66% दादरा नगर हवेली में है।

भारत के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत भूमध्य रेखा के उत्तर में 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश एवं 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
  • कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, म.प्र., छत्तीसगढ़, झारखण्ड, प. बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम) से गुजरती है।
  • भारतीय भू-भाग की उत्तर-दक्षिण लम्बाई 3214 किमी है, जबकि पूर्व-पश्चिम चौड़ाई 2,933 किमी है।
  • भारत की सर्वाधिक स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगी हुई है।
  • भारत में 29 राज्य और 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है तथा जनसंख्या की दृष्टि से संसार में चीन के बाद दूसरा स्थान है।
  • भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व का 2.4% है, जबकि जनसंख्या 17.5% है।
  • भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत इसे एशिया के अन्य देशों से पृथक करता है।
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।
  • भारत के उत्तर दिशा में चीन, नेपाल तथा भूटान स्थित हैं।
  • उत्तर-पूर्व में पूर्वांचल की पहाड़ियाँ इसे म्यांमार (बर्मा) से अलग करती हैं।
  • भारत के पूर्व में बांग्लादेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान स्थित हैं।
  • दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।
  • मन्नार की खाड़ी तथा पाक जलडमरूमध्य भारत को श्रीलंका से अलग करते हैं।
  • बंगाल की खाड़ी में स्थित अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार का दक्षिणी छोर, जिसे ‘इन्दिरा प्वाइन्ट‘ कहते हैं, भारत का आखिरी दक्षिणी छोर है।
  • मनाली-लेह सड़क विश्व की सर्वोच्च ऊँची सड़क है।
  • भारत में आधुनिक डाक प्रणाली 1837 में आरम्भ हुई थी।
  • भारत में पहली टेलीग्राम लाइन (तार सेवा) 1851 ई. में कोलकाता से डायमण्ड हार्बर के मध्य शुरू हुई थी।
  • टेलीफोन सेवाओं की भारत में शुरुआत सर्वप्रथम 1881-82 में कोलकाता में हुई थी।
  • देश का पहला अन्तर्राष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज 1973 में मुम्बई में शुरू हुआ था जो कि मुम्बई एवं इंग्लैण्ड के मध्य था।
  • भारतीय मानक समय (IST: Indian Standard Time) इलाहाबाद के निकट स्थित 82°30 पूर्वी देशान्तर रेखा से मापा जाता है।

You May Also Like

Shastriya Nritya Aur Sambandhit Kalakar

शास्त्रीय नृत्य (Classical dance) शैली और सम्बन्धित कलाकार

Rajkiya Prateek - Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक – पशु, पक्षी, वृक्ष, मछली, फूल