उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक – पशु, पक्षी, वृक्ष, मछली, फूल

Rajkiya Prateek - Uttar Pradesh
Rajkiya Prateek

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक की तरह ही प्रत्येक राज्य के अपने राजकीय चिह्न एवं प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह (UP State Symbols) निम्न प्रकार हैं (Uttar Pradesh State Symbols in Hindi):-

# प्रतीक नाम
1. राजकीय चिन्ह मछली एवं तीर कमान
2. राज्य पशु बारहसिंघा
3. राज्य मछली मोय or चीतल
4. राज्य पक्षी सारस
5. राज्य वृक्ष अशोक
6. राज्य पुष्प पलाश or ढाक or टेसू

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह मछली एवं तीर कमान है। उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह या सरकारी मोहर के प्रारूप में एक वृत्त में ऊपर धनुष, बीच में बहती गंगा-यमुना नदियां और नीचे दायें-बायें दो मछलियाँ हैं। इसे 1938 ईo में स्वीकृत किया गया।

उत्तर प्रदेश का राज्य पशु

उत्तर प्रदेश का राज्य पशु बारहसिंघा (Barasingha) है। इसका अंग्रेजी नाम स्वैम्प डियर (Swamp deer) और वैज्ञानिक नाम रूसरवस डुवाओसेली (Rucervus duvaucelii) है। इस जीव की ऊँचाई 130-135 सेमी, वजन लगभग 180 किग्रा तथा सींगों की औसत लम्बाई 75 सेमी. होती है।

उत्तर प्रदेश की राज्य मछली

उत्तर प्रदेश की राज्य मछली मोय, चीतल है। इसका अंग्रेजी नाम चीतल (Chital) और वैज्ञानिक नाम चिताला (Chitala) है। यह भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कोसी, गोमती, गेरुआ, सतलुज, केन, बेतवा एवं महानदी नदियों में पायी जाती है। इसकी अधिकतम लम्बाई 150 सेमी. एवं अधिकतम वजन 14 किग्रा. होता है।

उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी

उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस है। इसका अंग्रेजी नाम क्रेन (Crane) और वैज्ञानिक नाम ग्रूस एंटीगोन (Grus Antigone) है। यह लगभग 6 फीट ऊँचाई तथा 8 फीट तक पंखों के विस्तार के साथ कद में उड़ने वाले पक्षियों में सबसे ऊँचा पक्षी है। सारस उत्तरी एवं केन्द्रीय भारत, पाकिस्तान तथा नेपाल देश में पाए जाते है।

उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष

उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष अशोक है। इसका अंग्रेजी नाम अशोक (Asoca) और वैज्ञानिक नाम सराका असोका (Saraca asoca) है। स्थानीय भाषा में इसे सीता अशोक भी कहा जाता है। सामान्यतः यह वृक्ष सघन छत्र होने के कारण उद्यानों, मार्गों के किनारे, आवास परिसरों व मंदिरों में लगाये जाते हैं।

राज्य पुष्प

उत्तर प्रदेश का राज्य पुष्प पलाश, ढाक, टेसू है। इसका अंग्रेजी नाम फ्लेम ऑफ़ द फॉरेस्ट (Flame of the forest) और वैज्ञानिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा (Butea monosperma) है। इसके डेढ़ से दो इंच आकार के नारंगी लाल रंग के पुष्प फरवरी से मार्च के मध्य निकलते हैं।

You May Also Like

Population of India

भारत की जनसंख्या – भारत के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

Shastriya Nritya Aur Sambandhit Kalakar

शास्त्रीय नृत्य (Classical dance) शैली और सम्बन्धित कलाकार