विश्व की प्रमुख फसलें और फसलों के उत्पादक प्रमुख देश

जब से कृषि का आविष्कार हुआ है बहुत से मानवों के जीवनक्रम में फ़सलों का बड़ा महत्व रहा है। उदाहरण के लिए उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल में रबी की फ़सल और ख़रीफ़ की फ़सल दो बड़ी घटनाएँ हैं जो बड़ी हद तक इन क्षेत्रों के ग्रामीण जीवन को निर्धारित करती हैं। इसी तरह अन्य जगहों के स्थानीय मौसम, धरती, वनस्पति व जल पर आधारित फ़सलें वहाँ के जीवन-क्रमों पर गहरा प्रभाव रखती हैं।

vishwa ke pramukh fasal utpadak desh
vishwa ke pramukh fasal utpadak desh

फसल या सस्य किसी समय-चक्र के अनुसार वनस्पतियों या वृक्षों पर मानवों व पालतू पशुओं के उपभोग के लिए उगाकर काटी या तोड़ी जाने वाली पैदावार को कहते हैं। मसलन गेंहू की फ़सल तब तैयार होती है जब उसके दाने पककर पीले से हो जाएँ और उस समय किसी खेत में उग रहे समस्त गेंहू के पौधों को काट लिया जाता है और उनके कणों को अलग कर दिया जाता है। आम की फ़सल में किसी बाग़ के पेड़ों पर आम पकने लगते हैं और, बिना पेड़ों को नुक्सान पहुँचाए, फलों को तोड़कर एकत्रित किया जाता है।

विश्व की प्रमुख फसलें

गेहूं

गेहूं मुख्यतः शीतोष्ण कटिबंध की फसल है, परंतु उपोष्ण कटिबंध में भी इसकी कृषि की जाती है। कृषि क्षेत्र की दृष्टि से गेहूं का विश्व में प्रथम स्थान है।

उत्पादक क्षेत्र: चीन, अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, भूतपूर्व सोवियत संघ, भूमध्यसागरीय प्रदेश आदि हैं। खाद्यान्नों में सर्वाधिक विश्व व्यापार गेहूं का ही होता है। अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना जैसे विस्तृत कृषि वाले देश गेहूं के प्रमुख निर्यातक हैं जबकि ब्रिटेन अन्य यूरोपीय देश, जापान, चीन, ब्राजील, बांग्लादेश, इंडोनेशिया आदि गेहूं के प्रमुख आयातक हैं।

चावल

चावल ऊष्ण एवं उपोष्ण कटिबंध की फसल है। मानसूनी प्रदेश चावल की कृषि के लिए प्रसिद्ध है। इसकी कृषि मुख्यत: जापान, चीन, कोरिया, एवं अमेरिका में की जाती है।
उत्पादक क्षेत्र: विश्व का 90 प्रतिशत चावल एशिया के मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्रों में उपजाया जाता है। 30° उत्तर एवं 30° दक्षिण के बीच स्थित क्षेत्र चावल के प्रमुख-उत्पादक है। थाईलैंड विश्व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है।

मक्का

उत्पादक क्षेत्र: अमेरिका, चीन, ब्राजील, अर्जेंटीना।
उत्पादन क्रम: अमेरिका – चीन – ब्राजील – स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल।

कपास

छोटे रेशे की कपास जिसे भारतीय कपास कहा जाता है, भारत एवं ब्राजील में उपजाया जाता है।
उत्पादक क्षेत्र: – चीन, अमेरिका, स्वतंत्र राष्ट्रकुल, ब्राजील, मिस्र।
उत्पादन क्रम: चीन – अमेरिका – स्वतंत्र राष्ट्रकुल – पाकिस्तान – भारत। अमेरिका विश्व में कपास का सबसे बड़ा निर्यातक है।

जूट

बांग्लादेश, विश्व का सबसे बड़ा जूट उत्पादक देश है बांग्लादेश विश्व में जूट का सबसे बड़ा निर्यातक भी है।

गन्ना

समुद्री जलवायु गन्ने की कृषि के लिए उपयुक्त है यही कारण है कि हवाई द्वीप एवं क्यूबा में न केवल गन्ने का प्रति हैक्टेयर उत्पादन अधिक है, बल्कि उसमें सुक्रोज की मात्रा भी अधिक होती है।
उत्पादक क्षेत्र: – ब्राजील, क्यूबा।
उत्पादन क्रम: भारत – ब्राजील – स्वतंत्र राष्ट्रकुल देश – क्यूबा।

क्यूबा विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। अमेरिका, स्वतंत्र राष्ट्रकुल देश, जापान एवं यरोपीय देश चीनी के महत्वपूर्ण आयातक हैं।

रबर

दक्षिण-पूर्वी एशिया रबर का महत्वपूर्ण प्रदेश बन चुका है।
उत्पादक क्षेत्र: थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका।
उत्पादन क्रम: थाईलैंड – इंडोनेशिया – मलेशिया – भारत।
प्रमुख आयातक: अमेरिका, स्वंतत्र राष्ट्रकुल, फ्रांस, कनाडा, जापान।

चाय

भारत व श्रीलंका में मुख्यतः काली चाय तथा चीन एवं जापान मं हरी चाय उत्पन्न की जाती है।
उत्पादक क्षेत्र: चीन, श्रीलंका, स्वतंत्र राष्ट्रकुल।
उत्पादन क्रम: भारत – चीन – श्रीलंका – कीनिया।

तंबाकू

क्यूबा एवं अमेरिका की कनेक्टीकट घाटी सिगार तंबाकू के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
उत्पादक क्षेत्र: चीन, अमेरिका।
उत्पादन क्रम: चीन – अमेरिका – भारत – ब्राजील।

रेशम

रेशम एक प्रकार के कीड़े से प्राप्त किया जाता है, जिसे शहतूत के वृक्षों पर पाला जाता है। चीन, जापान एवं भारत कच्चे रेशम के क्रमशः सबसे बड़े उत्पादक है।

जापान, चीन द कोरिया एवं इटली रेशम के प्रमुख निर्यातक तथा अमेरिका भारत फ्रांस एवं जर्मनी प्रमुख आयातक हैं।

नारियल

इंडोनेशिया, भारत, फिलीपींस, मलेशिया, श्रीलंका एवं फिजी नारियल के प्रमुख उत्पादक हैं।

तेल-ताड़

नाइजीरिया विश्व में तेल ताड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है।

मूंगफली

भारत विश्व का सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक देश है।

सोयाबीन

अमेरिका विश्व में सोयाबीन का सबसे बड़ा निर्यातक है।

सूर्यमुखी

स्वतंत्र राष्ट्रकुल, अर्जेंटीना, चीन एवं हंगरी क्रमशः सूर्यमुखी के प्रमुख उत्पादक हैं।

फल

भारत, ब्राजील एवं फिलीपींस केला के प्रमुख उत्पादक हैं। इराक खजूर का सबसे बड़ा उत्पादक है। फ्रांस, इटली एवं स्पेन क्रमशः अंगूर के प्रमुख उत्पादक हैं।

भारत की प्रमुख फसलें

कृषि के कल्चर

  • सिल्वी कल्चर – वनों का संरक्षण एवं संवर्धन
  • विटी कल्चर – अंगूर का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन
  • एपी कल्चर – शहद उत्पादन हेतु मधुमक्खी पालन
  • पिसी कल्चर – व्यापारिक स्तर पर मत्स्य पालन
  • सेरी कल्चर – रेशम उत्पादन हेतु रेशम कीटों का पालन
  • हार्टी कल्चर – फल, फूल एवं सब्जी की व्यापारिक कृषि
  • फ्लोरी कल्चर – व्यापारिक स्तर पर फूलों का उत्पादन

You May Also Like

Population of India

भारत की जनसंख्या – भारत के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

Shastriya Nritya Aur Sambandhit Kalakar

शास्त्रीय नृत्य (Classical dance) शैली और सम्बन्धित कलाकार