जैव निम्नीकरणीय में जैसे- कागज, सूती कपड़ा, ऊनी वस्त्र आदि वस्तुए आती हैं जबकि जैव अनिम्नीकरणीय में जैसे- प्लास्टिक थैलियाँ, टिन आदि वस्तुएँ आती हैं।

जैव निम्नीकरणीय: पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया जैसे जीवाणु की क्रिया द्वारा अपघटित हो जाता है, जैव निम्नीकरणीय कहलाता है। जैसे- कागज, सूती कपड़ा, ऊनी वस्त्र।
जैव अनिम्नीकरणीय: पदार्थ प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं होता, जैव अनिम्नीकरणीय कहलाता है। जैसे- प्लास्टिक थैलियाँ, टिन।