अम्बा शब्द के रूप (Amba Ke Shabd Roop) – संस्कृत

अम्बा शब्द (Amba Shabd, माता, जननी, माँ, अम्मा): अम्बा शब्द के आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्द के शब्द रूप, अम्बा (Amba) शब्द के अंत में “आ” की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह आकारान्त हैं। अतः Amba Shabd के Shabd Roop की तरह अम्बा जैसे सभी आकारान्त स्त्रीलिङ्ग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है। अम्बा शब्द के शब्द रूप संस्कृत में सभी विभक्तियों एवं तीनों वचन में शब्द रूप (Amba Shabd Roop) नीचे दिये गये हैं।

अम्बा के शब्द रूप – Shabd roop of Amba

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा अम्बा अम्बे अम्बाः
द्वितीया अम्बाम् अम्बे अम्बाः
तृतीया अम्बया अम्बाभ्याम् अम्बाभिः
चतुर्थी अम्बायै अम्बाभ्याम् अम्बाभ्यः
पंचमी अम्बायाः अम्बाभ्याम् अम्बाभ्यः
षष्ठी अम्बायाः अम्बयोः अम्बाणाम्
सप्तमी अम्बायाम् अम्बयोः अम्बासु
सम्बोधन हे अम्बे ! हे अम्बे ! हे अम्बाः !

अम्बा शब्द का अर्थ/मतलब

अम्बा शब्द का अर्थ माता, जननी, माँ, अम्मा; गौरी, पार्वती, देवी, दुर्गा; अंबष्ठा, पाढ़ा होता है। अम्बा शब्द आकारान्त शब्द है। काशी के राजा इँद्रद्युम्न की तीन कन्यायों में सबसे बड़ी कन्या । विशेष— काशिराज की तीन कन्याओं की भीष्म पितामह अपने भाई विभित्नवीर्य के लिये हरण कर लाए थे । अंबा राजा शाल्व के साथ विवाह करना चाहत थी । इससे भीष्म ने उसे शाल्व के पास भिजवा दिया । पर राजा शाल्व ने उसे ग्रहण न किया और वह हताश होकर भीष्म से बदला लेने के लिये तप करने लगी । शिव जो इसपर प्रसन्न हुए और उसे वर दिया कि तू दूसरे जन्म मे बदला लेगी । यही दूसरे जन्म में शिखंड़ी हुई जिसके कारण भीष्म मारे गए

You May Also Like