प्रत्येक गद्य विधा के प्रमुख रचनाकार एवं रचनाएँ

इस प्रष्ठ प्रत्येक गद्य विधा के प्रमुख रचनाकार एवं रचनाएँ की सूची के बारे में चर्चा की गई हैं । इस लिस्ट में से अक्सर बोर्ड एवं अन्य हिन्दी की परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विधा के दो प्रमुख रचनाकार और उनकी रचनाएँ उनके सामने वाले कॉलम में दी हुई हैं।

विधा के प्रमुख रचनाकार एवं रचनाएँ की सूची

क्रम विधा विधा के प्रमुख रचनाकार कृतियाँ (रचनाएँ)
1. निबन्ध 1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल;
2. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
-चिन्तामणि, रसमीमांसा;
-अशोक के फूल, कुटज
2. नाटक 1. जयशंकर प्रसाद;
2. मोहन राकेश
-ध्रुवस्वामिनी, चन्द्रगुप्त;
-आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस
3. एकांकी 1. डॉ. रामकुमार वर्मा;
2. उपेन्द्रनाथ अश्क
-दीपदान, रेशमी टाई;
-चरवाहे, अन्धी गली
4. कहानी 1. प्रेमचन्द;
2. मन्नू भण्डारी
-शतरंज के खिलाड़ी, कफन (कहानियाँ) प्रेम द्वादशी, प्रेम पचीसी (कहानी संकलन);
-यही सच है, बन्द दरवाजों का साथ
5. उपन्यास 1. प्रेमचन्द;
2. भगवतीचरण वर्मा
-गोदान, गबन;
-टेढ़े-मेढ़े रास्ते, चित्रलेखा
6. आत्मकथा 1. हरिवंशराय बच्चन;
2. बाबू गुलाबराय
-क्या भूलें क्या याद करूँ, बसेरे से दूर (चार खण्डों में प्रकाशित आत्मकथा);
-मेरी असफलताएँ
7. जीवनी 1. अमृतराय;
2. विष्णु प्रभाकर
-कलम का सिपाही (प्रेमचन्द की जीवनी);
-आवारा मसीहा (शरतचन्द्र की जीवनी)
8. संस्मरण 1. महादेवी वर्मा;
2. बनारसीदास चतुर्वेदी
-पथ के साथी;
-संस्मरण
9. रेखाचित्र 1. रामवृक्ष बेनीपुरी;
2. महादेवी वर्मा
-माटी की मूरतें, लाल तारा;
-अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ
10. गद्यकाव्य 1. रायकृष्णदास;
2. वियोगी हरि
-साधना, छायापथ;
-तरंगिणी
11. रिपोर्ताज 1. कन्हैयालाल मिश्र “प्रभाकर”;
2. राहुल सांकृत्यायन
-क्षण बोले कण मुस्काए;
-तूफानों के बीच
12. यात्रा-वृत्त 1. राहुल सांकृत्यायन;
2. सेठ गोविंददास
-रूस में पच्चीस मास, मेरी तिब्बत यात्रा;
-पृथ्वी परिक्रमा, सुदूर दक्षिण-पूर्व
13. भेटवार्ता 1. पद्मसिंह शर्मा “कमलेश”;
2. रणवीर रांग्रा
-मैं इनसे मिला;
-सजन की मनोभूमि, साहित्यिक साक्षात्कार
14. डायरी 1. रामधारी सिंह “दिनकर”;
2. मोहन राकेश
-दिनकर की डायरी;
-मोहन राकेश की डायरी

हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाएँ

You May Also Like