हिन्दी की विधाओं की प्रथम रचना – हिन्दी में प्रथम

हिन्दी साहित्य का आरम्भ कुछ विद्वान् चंदबरदाई की “पृथ्वीराज रासो” से मानते हैं, तो कुछ शालिभद्र सूरि (भरतेश्वर बाहुबली रास), सरहप्पा (दोहाकोष), गोरखनाथ, स्वयम्भू से। राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि जैन साहित्य के सरहपा को माना है जिनका जन्मकाल 7वी सती माना जाता है। परन्तु हजारीप्रसाद द्विवेदी ने हिंदी का प्रथम कवि अब्दुर्हमान को माना है। ये मुलतान के निवासी और जाति के जुलाहे थे। इनका समय 1010 ई० है। इनकी कविताएँ अपभ्रंश में हैं।


विभिन्न विधाओं की प्रथम रचना

खड़ी बोली हिन्दी गद्य की प्रथम रचना

खड़ी बोली हिन्दी गद्य की प्रथम रचना “गोरा बादल की कथा” है। इसका रचनाकाल 1623 ई. है। इसके रचनाकार या लेखक “जटमल” हैं।

हिन्दी का पहला नाटक

हिन्दी का पहला नाटक “नहुष” है। इसका रचनाकाल 1857 ई. है। इसके रचनाकार या लेखक “गोपाल चन्द्र गिरधरदास” हैं।

हिन्दी की पहली कहानी

हिन्दी की पहली कहानी “इन्दुमती” है। इसका रचनाकाल 1900 ई. है। इसके रचनाकार या लेखक “किशोरीलाल गोस्वामी” हैं।

हिंदी का पहला उपन्यास

हिंदी का पहला उपन्यास “परीक्षा गुरु” है। इसका रचनाकाल 1882 ई. है। इसके रचनाकार या लेखक “लाला श्रीनिवासदास” हैं।

हिन्दी का पहला यात्रा-वृत्त

हिन्दी का पहला यात्रा-वृत्त “सरयू पार की यात्रा” है। इसका रचनाकाल 1871 ई. है। इसके रचनाकार या लेखक “भारतेन्दु हरिश्चन्द्र” हैं।


कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

क्र. विषय विवरण
1 हिन्दी का प्रथम महाकवि चन्दबरदाई
2 हिन्दी का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो
3 हिन्दी का प्रथम ग्रंथ पउमचरिउ (स्वयंभू द्वारा रचित)
4 हिन्दी का पहला समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड (जुगलकिशोर शुक्ल)
5 हिन्दी की प्रथम पर्यावरण पत्रिका पर्यावरण डाइजेस्ट (संपादक – डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित)
6 समीक्षामूलक हिन्दी का प्रथम मासिक साहित्य संदेश (आगरा, 1936–1942)
7 हिन्दी का प्रथम आत्मचरित अर्धकथानक (बनारसीदास)
8 हिन्दी का प्रथम व्याकरण उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण (दामोदर पण्डित)
9 हिन्दी व्याकरण के पाणिनी किशोरीदास वाजपेयी
10 हिन्दी का प्रथम मानक शब्दकोश हिन्दी शब्दसागर
11 हिन्दी का प्रथम विश्वकोश हिन्दी विश्वकोश
12 हिन्दी की प्रथम आधुनिक कविता स्वप्न (महेश नारायण)
13 मुक्तछन्द का पहला हिन्दी कवि महेश नारायण
14 हिन्दी का प्रथम काव्य-नाटक एक घूँट (जयशंकर प्रसाद, 1915 ई.)
15 हिन्दी के प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता माखनलाल चतुर्वेदी (1955, हिमतरंगिनी)
16 हिन्दी के प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सुमित्रानंदन पंत (1968, चिदम्बरा)
17 हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास भक्तमाल / गार्सा-द-तासी कृत “हिन्दुई और हिन्दुस्तानी साहित्य का इतिहास”
18 हिन्दी में प्रथम जीवनी भक्तमाल (नाभादास, 1585 ई.)
19 हिन्दी कविता के प्रथम इतिहासग्रन्थ के रचयिता शिवसिंह सेंगर (शिवसिंह सरोज)
20 हिन्दी साहित्य का प्रथम व्यवस्थित इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल
21 हिन्दी का प्रथम चलचित्र सत्य हरिश्चन्द्र
22 हिन्दी की पहली बोलती फिल्म आलम आरा
23 देवनागरी के प्रथम प्रचारक गौरीदत्त
24 हिन्दी साहित्य के प्रथम राष्ट्रगीत के रचयिता पं. गिरिधर शर्मा “नवरत्न”
25 हिन्दी का प्रथम अर्थशास्त्रीय ग्रंथ संपत्तिशास्त्र (महावीर प्रसाद द्विवेदी)
26 हिन्दी के प्रथम बालसाहित्यकार श्रीधर पाठक (1860–1928)
27 हिन्दी की प्रथम वैज्ञानिक पत्रिका विज्ञान (1913, विज्ञान परिषद् प्रयाग)
28 नागरी टाइपों का प्रथम निर्माता चार्ल्स विल्किन्स (1750–1836)
29 खड़ीबोली गद्य की प्रथम पुस्तक प्रेम सागर (लल्लूलाल)
30 हिन्दी की प्रथम विज्ञान-विषयक पुस्तक रसायन प्रकाश प्रश्नोत्तर (1847)
31 हिन्दी का प्रथम संगीत-ग्रन्थ मानकुतूहल (राजा मानसिंह तोमर)
32 प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन नागपुर, 1975
33 हिन्दी साहित्य का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो
34 खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य प्रियप्रवास (अयोध्यासिंह उपाध्याय “हरिऔध”)
35 हिन्दी के सर्वप्रथम गीतकार विद्यापति
36 हिन्दी की आदि कवियत्री मीराबाई
37 हिन्दी की प्रथम कहानी लेखिका बंग महिला (राजेन्द्र बाला घोष)
38 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रथम हिन्दी विभागाध्यक्ष श्यामसुन्दर दास
39 हिन्दी के प्रथम कोशकार / शब्दकोशकार अमीर खुसरो (खलिक-ए-बारी)
40 हिन्दी माध्यम से सम्पूर्ण शिक्षा देने वाली पहली संस्था गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार
41 हिन्दी का प्रथम अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा
42 ब्रजभाषा गद्य की प्रथम रचना शृंगाररसमण्डन (गोसाईं विट्ठलनाथ)

You May Also Like