Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
ऋग्वेदिक काल में जीवन शैली का वर्णन कीजिये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

ऋग्वेदिक काल की सामाजिक स्थिति

ऋग्वेदिक काल में व्यवसाय के आधार पर समाज को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया। ऋग्वेद के दसवें मंडल में व्यवसाय के आधार पर चार वर्णों का उल्लेख किया गया है, यह वर्गीकरण जातिगत व्यवस्था से भिन्न था। ऋग्वेदिक काल में परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई हुआ करता था, समाज मुख्यतः पितृसत्तात्मक था, इसके बावजूद स्त्रियों का स्थान समाज में उच्च था।

ऋग्वेदिक काल में पुत्रों की भाँती पुत्रियों का भी उपनयन संस्कार भी किया जाता था तथा उन्हें भी शिक्षा प्रदान की जाती थी। ऋग्वेदिक काल में कई प्रसिद्ध स्त्री विद्वान हुई हैं, उन्होंने धार्मिक रचनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ऋग्वेदिक काल में अपाला, घोषा, लोपामुद्रा, विश्ववारा और सिक्ता ने वैदिक ऋचाओं की रचना की। इन विद्वान् स्त्रियों को “ऋषि” कह कर संबोधित किया गया है। जीवन भारत धर्म और दर्शन का अध्ययन करने वाली स्त्रियों को ब्रह्मावादिनी कहा जाता है। ऋग्वेद में “पत्नी की गृह है” कहकर महिलाओं के महत्त्व को स्वीकार किया गया है। ऋग्वेदिक काल में स्त्रियों को कुछ राजनीतिक अधिकार भी प्राप्त थे, उन्हें अपने पति के साथ यज्ञ में भाग लेने का अधिकार भी प्राप्त था।

ऋग्वेदिक काल में सामाजिक संगठन का आधार गोत्र था, लोगों में अपने कबीले के प्रति आस्था थी, जिसे जन भी कहा जाता था। शुरू में आर्य संगठित थे, वे विश नामक कबीले से सम्बंधि

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...