Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in हिन्दी व्याकरण
edited
उपमा अलंकार की परिभाषा क्या है? उपमा अलंकार का उदाहरण कौन सा है ? उपमा अलंकार की पहचान कैसे होती है? उपमेय का मतलब क्या होता है?

1 Answer

+1 vote
Deva yadav
edited

परिभाषा 

उपमा शब्द का अर्थ होता है – तुलना। जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे यक्ति या वस्तु से की जाए वहाँ पर उपमा अलंकार होता है। उपमा अलंकार के चार अंग है-

  1. उपमेय
  2. उपमान
  3. साधारण धर्म
  4. वाचक शब्द

उदाहरण-

हरिपद कोमल कमल  से ।

इस पंक्ति मे उपमा अलंकार के चारों अंग है। इसमे हरिपद का वर्णन किया जा रहा है, वे उपमेय है। उनकी समानता कमल से की गयी है, अतः कमल उपमान है। कोमलता वाले गुण के कारण की दोनो के बाच समानता दिखायी गयी है, अतः साधारण धर्म है तथा से वाचक शब्द है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...