Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Fitter Theory
स्क्राइबर के बारे में समझाइए

1 Answer

0 votes
Deva yadav

स्क्राइबर के प्रकार

यह चार प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-

(1.)सीधा स्क्राइबर(Straight Scriber)

इस प्रकार के स्क्राइबर का एक सिरा सीधा व नुकीला होता है और इसके बीच में नर्लिंग की गई होती है, इसको पॉकेट स्क्राइबर भी कहते हैं।

 (2.)मुड़ा स्क्राइबर(Bent Scriber)

इस प्रकार के Scriber का एक सिरा सीधा तथा दूसरा सिरा 90° पर मुड़ा होता है। इसके दोनों सिरे नुकीले होते हैं। सीधा सिरा साधारण रेखाएँ खींचने के लिए प्रयोग किया जाता है और मुड़े (Bent) हुए सिरे का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है।

 

सर्फेस गेज की सहायता से लेथ मशीन पर चार जबड़ा चक (Four Jaw Chuck) में जॉब को बाँधते समय उसके ठीक सेंटर में होने की जाँच करने के लिए

सर्फेस गेज की सहायता से बेलनाकार खोखले जॉब की भीतरी सतह पर रेखाएँ(Lines) खींचने के लिए

(3.)समायोज्य स्क्राइबर(Adjustable Scriber

इसकी लंबाई को आवश्यकतानुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है, इसमें एक खोखली स्लीव होती है। जिसके बाहर के भाग में नर्लिंग होती है, इसके भी दो सिरे होते हैं, जिसका एक भाग सीधा तथा दूसरा 90 डिग्री पर मुड़ा हुआ होता है।

(4.)ऑफसेट स्क्राइबर(Offset Scriber)

इसका उपयोग बहुत से मापक यन्त्रों के साथ में किया जाता है; जैसे- वर्नियर हाइट गेज,स्क्वायर हैड आदि में किया जाता है। इससे मापने व चिन्हन(marking) करने का काम एक साथ हो जाता है।

 

स्क्राइबर की सावधानियाँ

सही मार्किंग करने के लिए स्क्राइबर की नोक(Point) नुकीली रखनी चाहिए।

इसके नोक(Point) को कठोर सतह पर ठोंकना नहीं चाहिए।

इसका प्रयोग ना करते समय इसके नोक(Point) पर कार्क लगा देते हैं।

इसका प्रयोग कठोर सतह पर नहीं करना चाहिए।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...