निपात-अवधारक (Nipat-Avdharak): परिभाषा, भेद और उदाहरण, हिन्दी व्याकरण

Nipat Avdharak - Hindi Vyakaran
Nipat Avdharak – Hindi Vyakaran

निपात-अवधारक (Nipat-Avdharak Ki Paribhasha)

किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उसे निपात (अवधारक) कहते है। जैसे :- भी , तो , तक , केवल , ही , मात्र आदि।

निपात के उदाहरण: Nipat Ke Udaharan

  • तुम्हें आज रात रुकना ही पड़ेगा।
  • तुमने तो हद कर दी।
  • कल मै भी आपके साथ चलूँगा।
  • गांधीजी को बच्चे तक जानते है।
  • धन कमा लेने मात्र से जीवन सफल नहीं हो जाता।

निपात के भेद: Nipat Ke Bhed

यास्क ने निपात के तीन भेद माने है-

  1. उपमार्थक निपात: यथा- इव, न, चित्, नुः
  2. कर्मोपसंग्रहार्थक निपात: यथा- न, आ, वा, ह;
  3. पदपूरणार्थक निपात: यथा- नूनम्, खलु, हि, अथ
यद्यपि निपातों में सार्थकता नहीं होती, तथापि उन्हें सर्वथा निरर्थक भी नहीं कहा जा सकता। निपात शुद्ध अव्यय नहीं है; क्योंकि संज्ञाओं, विशेषणों, सर्वनामों आदि में जब अव्ययों का प्रयोग होता है, तब उनका अपना अर्थ होता है, पर निपातों में ऐसा नहीं होता। निपातों का प्रयोग निश्र्चित शब्द, शब्द-समुदाय या पूरे वाक्य को अन्य भावार्थ प्रदान करने के लिए होता है।

निपात के कार्य

निपात के निम्नलिखित कार्य होते हैं-

  1. पश्र- जैसे : क्या वह जा रहा है ?
  2. अस्वीकृति- जैसे : मेरा छोटा भाई आज वहाँ नहीं जायेगा।
  3. विस्मयादिबोधक- जैसे : क्या अच्छी पुस्तक है !
  4. वाक्य में किसी शब्द पर बल देना- बच्चा भी जानता है।

निपात के प्रकार: Nipat Ke Prakar

निपात के नौ प्रकार या वर्ग हैं-

  1. स्वीकार्य निपात- जैसे : हाँ, जी, जी हाँ।
  2. नकरार्थक निपात- जैसे : नहीं, जी नहीं।

(1) स्वीकृतिबोधक निपात – हा,जी,जीहाँ

(2) नकारबोधक निपात – जीनहीं,नहीं

(3) निषेधबोधक निपात – मत

(4) प्रश्नबोधक निपात – क्या

(5) विस्मयबोधक निपात – क्या,काश

(6) तुलनाबोधक निपात – सा

(7) अवधारणाबोधक निपात – ठीक,करीब,लगभग,तकरीबन

(8) आदरबोधक निपात – जी

(9) बल प्रदायकबोधक निपात – तो,ही,भी,तक,भर,सिर्फ,केवल

You May Also Like

Sambandhbodhak Avyay - Sambandh Bodhak in Hindi

संबंधबोधक अव्यय (Sambandhbodhak Avyay): परिभाषा, भेद और उदाहरण, Hindi

Anek Shabd Ke Liye Ek Shabd

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (Anek Shabd Ke Liye Ek Shabd), हिंदी व्याकरण

Kaalvachak Kriya Visheshan

कालवाचक क्रियाविशेषण (Kaalvachak Kriya Visheshan): परिभाषा, उदाहरण, भेद एवं अर्थ

Sthan Vachak Kriya Visheshan

स्थानवाचक क्रियाविशेषण – परिभाषा, उदाहरण, भेद एवं अर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*