in इतिहास
edited
काउण्टर रिफॉर्मेशन से क्या तात्पर्य  हैं ?

1 Answer

0 votes

edited

काउण्टर रिफॉर्मेशन

लूथर द्वारा प्रचलित धर्म-सुधार की लहर ने सम्पूर्ण यूरोप को आश्चर्यचकित कर दिया। लुथर और काल्विन के विचारों ने यूरोप के प्रत्येक देश में धार्मिक उद्धार को प्रसारित कर दिया था। रोमन कैथोलिक धर्म के प्रमुख केन्द्र इटली एवं स्पेन भी इसके प्रभाव से वंचित न रह सके। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यदि इसे धर्म-सुधार को रोका न गया तो कहीं यह रोमन कैथोलिक धर्म को आत्मसात् न कर ले। धर्म-सुधार आन्दोलन के प्रारम्भ में रोमन चर्च ने अपने दोष दूर करने की चिन्ता नहीं की। लेकिन जब इस आन्दोलन ने जोर पकड़ा तो रोमन चर्चा का ध्यान अपने दोषों की तरफ गया और कैथोलिक धर्म में अनेक सुधार किए गए, यद्यपि शताब्दियों से प्रचलित रोमन कैथोलिक धर्म की नींव इतनी सुदृढ़ थी कि उसका उखड़ना असम्भव था। किन्तु फिर भी प्रोटेस्टैण्ट धर्म को रोकने के लिए पोप और उसके अनुयायियों ने प्रयत्न आरम्भ कर दिए। इसे ही काउण्टर रिफॉर्मेशन (प्रतिसुधार आन्दोलन) कहा जाता है। वे लोग निरन्तर प्रोटेस्टैण्ट धर्म का समूल नाश करने के लिए योजनाएँ बनाते रहे। यद्यपि प्रोटेस्टैण्ट धर्म को समाप्त करने में उन लोगों को सफलता न मिली, किन्तु उसकी प्रगति को अवश्य अवरुद्ध कर दिया गया। इसे ही काउण्टर रिफॉर्मेशन या प्रतिसुधार आन्दोलन कहा जाता है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...