Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
हड़प्पा सभ्यता के बारे में संक्षिप्त वर्णन कीजिये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

हड़प्पा

सिन्धु घाटी सभ्यता में हड़प्पा की खोज सबसे पहले की गयी थी, इस कारण इसे हड़प्पा संस्कृति भी कहा जाता है। वर्तमान में हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में साहिवाल के पश्चिम में 24 किलोमीटर दूर स्थित है। प्राचीन हड़प्पा का अनुमानित क्षेत्रफल लगभग 150 हेक्टेयर था। हड़प्पा में दो प्रमुख टीले हैं – पूर्व में स्थित नगर टीला व पश्चिम में स्थित दुर्ग टीला। हड़प्पा से स्टेटाइट की मुहरें प्राप्त हुई हैं, इन मुहरों पर मनुष्य और पशुओं की आकृतियाँ बनी हुई हैं। हड़प्पा में मृतकों के शवों को उत्तर-दक्षिण दिशा में दफनाया जाता है। हड़प्पा में स्थित कब्रों से कांसे का दर्पण व चम्मच इत्यादि सामान प्राप्त हुआ है। इस स्थान की खुदाई सर्वप्रथम दया राम साहनी ने की थी। सर जॉन मार्शल उस समय भारतीय पुरातत्व विभाग के निदेशक थे।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...