Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
सामन्तवाद के गुणों तथा दोषों का उल्लेख कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

सामन्तवाद के प्रमुख गुण 

  1. यूरोप में शान्ति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सामन्तवादी प्रथा का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। सामन्त अपनी प्रजा को सन्तुष्ट रखते थे।

  2. सामन्तों के विशेषाधिकारों ने राजाओं पर नियन्त्रण कर उनकी निरंकुशता का अन्त कर दिया।

  3. इस व्यवस्था ने शासन, सुरक्षा तथा न्याय का एक सरलीकृत ढंग प्रस्तुत किया।

  4. सामन्तवादी व्यवस्था से लोगों को अधिकार व कर्तव्यों का बोध हुआ तथा उनमें नैतिक भावना | का प्रादुर्भाव हुआ। दोष-सामन्तवाद में गुणों की अपेक्षा

सामन्तवाद के प्रमुख दोष  


  1. इस प्रथा ने यूरोप की राजनीतिक एकता का अन्त कर दिया।

  2.  सामन्तों की पारस्परिक स्पर्धा व ईष्र्या के कारण अनेक युद्ध हुए।

  3.  सामन्तवाद ने यूरोप में दास-प्रथा को जन्म दिया और किसानों की दशा अत्यन्त शोचनीय कर दी।

  4. सामन्तवाद ने सामाजिक असमानताओं को जन्म दिया और यूरोप में क्रान्ति के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

  5.  सामन्तों की शक्ति बढ़ जाने से उनका नैतिक स्तर गिर गया और वे विलासी और अत्याचारी होते चले गए।

  6. आपसी युद्धों में लगे रहने के कारण सामन्त लोग, कला, व्यापार, साहित्य तथा कृषि आदि के विकास पर पर्याप्त ध्यान न दे सके।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...