Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
शेरशाह द्वारा किये गए राजस्व सम्बन्धी सुधारों का वर्णन कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

शेरशाह ने राजस्व सम्बन्धी निम्न सुधार किए

  1. उसने भूमि की विविधता के आधार पर अलग-अलग लगान निर्धारित किया।

  2. फसलों की उपज के आधार पर कर निर्धारित किया।

  3. उसने पटवारी द्वारा रस्सी से भूमि की नाप की व्यवस्था की, नाप की इकाई ‘गज’ थी।

  4. उसके राज्य में नगद कर देने का आदेश था।

  5. संकट या अकाल के कारण फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा होती थी।

  6. उसने किसानों एवं राज्यों के बीच सीधा सम्बन्ध स्थापित किया, जिसे रैयतबाड़ी व्यवस्था कहा जाता था।

  7. किसानों के द्वारा भूमि का विवरण सरकार को लिखित रूप में दिया जाता था, जिसे कबूलियत कहते थे।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...