Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
लेनिन की नयी आर्थिक नीति का विवेचन कीजिए।

1 Answer

0 votes
Deva yadav

लेनिन की नयी आर्थिक नीति उसकी दूरदर्शिता का परिणाम थी जिसने रूस की स्थिर अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर दिया। नई आर्थिक नीति, 1921 ई. में लागू की गयी। इस नीति के प्रमुख बिन्दु इस प्रकार हैं

  1. सरकारी फार्म स्थापित किए गए। इन फार्मों में कृषि संबंधी अनुसंधान कार्य (रिसर्च) तथा नये-नये प्रयोग किए जाने लगे।

  2. भूमि की चकबंदी की गयी। इन बड़े फार्मों पर किसानों को नये यंत्र तथा अच्छी खाद-बीज आदि देकर मदद की गयी।

  3. लोगों को वेतन नकद दिया जाने लगा।

  4. युद्ध के समय साम्यवाद के अन्तर्गत (1917-1921) उठाए गए सभी कदमों को वापस ले लिया गया।

  5. अनाज और माल का निजी क्षेत्र में व्यापार करने की अनुमति फिर दे दी गई।

  6. कुछ उद्योगों में निजी प्रबंध स्वामित्व की छूट दी गई।

  7. रूस में बहुत बड़ी संख्या में सहकारी संघ या समितियाँ स्थापित किए गए।

  8. अकाल पीड़ितों की राहत के लिए बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू किए गए।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...