Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
औद्योगिक क्रान्ति के आर्थिक प्रभाव बताइये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

औद्योगिक क्रान्ति के आर्थिक प्रभाव 

  1. कुटीर तथा लघु उद्योगों का विनष्टीकरण इसी क्रान्ति के कारण हुआ क्योंकि मशीनों द्वारा | कारखानों में बनाया गया माल बहुत सस्ता होता था जिसकी प्रतिस्पर्धा में कुटीर उद्योगों में बना माल नहीं ठहर सकता था।

  2. बड़े-बड़े कारखानों की स्थापना औद्योगिक क्रान्ति के कारण ही हुई। इन कारखानों में हजारों मजदूर दिन-रात मशीनों की सहायता से बड़े पैमाने पर सस्ती व अच्छी किस्म की वस्तुओं का निर्माण करने लगे।

  3. इस क्रान्ति के पश्चात् बड़ी संख्या में औद्योगिक नगरों की स्थापना हुई। गाँवों के स्थान पर नगर आर्थिक क्रियाओं के प्रमुख केन्द्र बन गए।

  4. मशीनों के अधिक काम करने से कारीगर व शिल्पी बेरोजगार हो गए, बेरोजगारों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो गई।

  5. औद्योगिक क्रान्ति के कारण धन का विषम बँटवारा सामने आया, पूँजीपति अधिक धनी तथा शिल्पकार गरीब होते चले गए।

  6. औद्योगिक क्रान्ति के फलस्वरूप कृषिप्रधान देश शीघ्र ही उद्योग प्रधान बन गए। इंग्लैण्ड, फ्रांस, अमेरिका, रूस, जर्मनी तथा जापान की राष्ट्रीय आय बहुत बढ़ गई।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...