Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
मेसोपोटामिया की विश्व सभ्यता की  देन से आप क्या समझते  है?

1 Answer

+1 vote
Deva yadav
selected
 
Best answer

मेसोपोटामिया की विश्व सभ्यता को निम्नलिखित देन हैं


  1.  कुम्हार के चाक का प्रयोग मेसोपोटामिया के लोगों ने सम्भवतया सर्वप्रथम किया था।

  2.  काँच के बर्तन भी मेसोपोटामिया के लोगों ने सम्भवत: पहले बनाए।

  3. षट्दाशमिक प्रणाली को मेसोपोटामिया के लोगों ने सबसे पहले विकसित किया जो आज भी  समय : विभाजन करने के लिए विश्व में हर जगह प्रयोग में लाई जाती है।

  4.  लिखित विधि संहिता सर्वप्रथम बेबोलोनिया के शासक हेम्मुराबी द्वारा विश्व को दी गई।

  5. मेसोपोटामिया के लोगों ने विश्व में सर्वप्रथम नहरें बनवाई जो वर्ष भर सिंचाई, बाढ़ नियन्त्रण एवं जल परिवहन के लिए प्रयोग में लाई जा सकती थीं।

  6. चार पहियों वाली गाड़ी या रथ एवं जहाजी बेड़े मेसोपोटामिया के लोगों ने सर्वप्रथम बनाए।

  7. लेखन पद्धति का विकास सम्भवत: मेसोपोटामिया के लोगों ने (कोलीकार नामक व्यवस्थित लिपि) सबसे पहले किया।

  8. मेसोपोटामिया के लोगों ने चन्द्रमा की गति पर आधारित पंचांग का आविष्कार किया। यद्यपि इस पंचांग में कुछ दोष थे लेकिन समय-विभाजन एवं कैलेण्डर बनाने का विचार सम्भवतः यहीं के लोगों में आया।

  9. बैंक प्रणाली, व्यापारिक समझौते एवं हुण्डी प्रणाली का विकास सर्वप्रथम यहीं हुआ था।

  10. वृत्त विभाजन का विचार भी मेसोपोटामिया के लोगों को ही आया। उन्होंने वृत्त को 360 श्रेणियों में विभाजित किया। उनका यह ज्ञान भूगोल, रेखागणित एवं अन्य विषयों में हमारी बड़ी सहायता कर रहा है।

  11. नगर, राज्यों एवं संस्कृति के राज्यों की स्थापना सम्भवतः मेसोपोटामिया में ही सर्वप्रथम हुई।
Right and very useful ❤️

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...