Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
गणित के क्षेत्र में मेसोपोटामिया का क्या योगदान था

1 Answer

0 votes
Deva yadav

गणित के क्षेत्र मे मेसोपोटामिया की देन

गणित के क्षेत्र मे मेसोपोटामिया की देन मेसोपोटामिया के निवासी 60-60 की इकाइयाँ में गणना किया करते थे। उनकी गणना प्रणाली षट्दाशमिक प्रणाली कही जाती थी। उन्होंने एक, दस और साठ के लिए विशेष चिह्नों की खोज कर ली थी। वे अंकों को अपनी आवश्यकतानुसार दुहराते थे। वे अगर दो लिखना चाहते थे तो एक के अंक को दो बार लिख देते थे। यदि बीस लिखना चाहते थे तो दस के अंक को दो बार दुहरा देते थे। यद्यपि उनके द्वारा खोजी गई साठ पर आधारित यह गिनती अब कहीं भी प्रयोग में नहीं लाई जाती लेकिन हम जानते हैं कि समय का विभाजन जैसे 60 सेकण्ड का एक मिनट, 60 मिनटों का एक घण्टा आदि के लिए हम षट्दाशमिक प्रणाली का ही प्रयोग करते हैं। मैसोपोटामियावासियों ने रेखागणित के कुछ सिद्धान्त बनाए जो आज भी विद्यार्थियों को पढ़ाए जाते हैं।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...