Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Physics
गति किसे कहते हैं- Gati Kise Kehte Hain

1 Answer

0 votes
Deva yadav

परिभाषा

यदि किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन हो रहा है, तो वस्तु की इस अवस्था को गति (Motion) कहते हैं।

उदाहरण

रोड पर चलती कार, पानी में तैरती नाव, समुद्र में चलता जहाज, हवा या वायु में उड़ता वायुयान आदि।


गति के प्रकार (Types of Motion)

1.रेखीय गति (Linear Motion)

जब कोई वस्तु एक सीधी रेखा में चलती है, तो उसे रेखीय गति (Linear Motion) कहते हैैं।

उदाहरण

पेड़ से गिरता फल, चलती हुई कार, चलती हुई ट्रेन आदि।


2.एकसमान गति (Uniform Motion)

जब कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समय में समान दूरी तय करती है, तो उसे एकसमान गति (Uniform Motion) कहते हैं।

उदाहरण

 यदि कोई वस्तु पहले घंटे में 10 किमी, दूसरे घंटे में 10 किमी तथा तीसरे घंटे में 10 किमी चले, तो उसकी गति एकसमान गति (gati) होगी।


3.असमान गति (Non-uniform Motion)

जब कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समय में अलग-अलग दूरी तय करती है, तो उसे असमान गति (Non-uniform Motion) कहते हैं।

उदाहरण

यदि कोई वस्तु पहले घंटे में 10 किमी, दूसरे घंटे में 15 किमी तथा तीसरे घंटे में 8 किमी चले, तो उसकी गति (gati) असमान गति होगी।


4.अनियमित गति (Random Motion)

जब कोई वस्तु चलती अवस्था में लगातार अपनी दिशा बदलती रहती है, तो ऐसी गति को अनियमित गति (Random Motion) कहते हैं।

उदाहरण 

फूलों पर मंडराती तितलियों की गति आदि।


5.वृत्तीय गति (Circular Motion)

जब कोई गतिमान वस्तु वृत्तीय मार्ग पर चलती है, तो ऐसी गति को वृत्तीय गति (Circular Motion) कहते हैं।

उदाहरण

 पृथ्वी की गति, लट्टू की गति आदि।

6.एकसमान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion)

जब कोई गतिमान वस्तु वृत्तीय मार्ग पर समान समय में समान दूरी तय करती है, तो वस्तु की ऐसी गति को एकसमान वृत्तीय गति (gati) कहते हैं।

उदाहरण

 सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति।


7.दोलनीय गति (Oscillatory Motion)

यदि कोई वस्तु किसी निश्चित बिंदु से ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं चलती है, तो ऐसी गति को दोलनीय गति (Oscillatory Motion) कहते हैं।

उदाहरण

 झूले की गति, सरल लोलक की गति आदि।


गति के समीकरण

1.प्रथम समीकरण

v = u + at

जहां, u – प्रारम्भिक वेग
v – अंतिम वेग
a – त्वरण
t – समय


2.द्वितीय समीकरण

s = ut +1/2 a t 


3.तृतीय समीकरण

v2 = u + 2 a s 

 

Related questions

...