Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
संविधान किसे कहते है, लिखित संविधान का क्या अर्थ है ? ... सबसे बड़ा लिखित संविधान है, भारतीय संविधान में 22 भाग, 444 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं,

1 Answer

0 votes
Deva yadav

संविधान द्वारा सम्पूर्ण देश की शासन व्यवस्था को  नियंत्रित किया जाता है, संविधान दो प्रकार के होते है, एक लिखित और दूसरा अलिखित, विश्व का प्रथम लिखित संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका का है, तथा संसार का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है | भारतीय संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिन्हा को निर्वाचित किया गया था, उसके बाद डॉ राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया था,

संविधान

किसी देश या संस्था द्वारा निर्धारित किये गए वह नियम जिसके माध्यम से उस देश या संस्था का  सुचारु ढंग से संचालन हो सके, उसे उस देश या संस्था का संविधान कहा जाता है | किसी भी देश का संविधान उस देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, नागरिकों के हितों की रक्षा करनें का एक मूल ढांचा होता है, जिसके माध्यम से उस राष्ट्र के विकास की दिशा का निर्धारण होता है |

लिखित संविधान का अर्थ  

लिखित संविधान किसी देश को अच्छी तरह से संचालित करनें के लिए बनाया गया लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें उस देश की शासन व्यवस्था का पूर्ण रूप से संचालित करने के प्रावधान दिए रहते है, यह राष्ट्र के शासन का आधार है, इसके माध्यम से उस राष्ट्र का चरित्र, संगठन का निर्धारण होता है,  देश की राजनीतिक पृष्ठभूमि का निर्माण संविधान के आधार पर होता है,

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...