Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in SST
भारत में जल संसाधन के बारे में बताओ |

1 Answer

+1 vote
Sarthak yadav
भारत में जल संसाधन का वितरण अपर्याप्त है। क्योंकि भारत में विश्व की लगभग 16% आबादी. निवास करती है और इस आबादी के लिए विश्व का लगभग 4% जल ही उपलब्ध है। भारत में प्रतिवर्ष 4000 घन कि० मी. जल वर्षण से तथा 1869 घन कि. मी. जल भू-पृष्ठीय जल से प्राप्त होते हैं। कुल भू-पृष्ठीय जल का लंगभग 2/3 भाग देश की तीन बड़ी नदियाँ; सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र में प्रवाहित है। आज भारत में जल भंडारण हेतु जलाशयों का निर्माण द्रुत गति से हो रहा है। जिसकी जल भंडारण की क्षमता लगभग 174 अरब घनमीटर हो गई है। भारत की स्थलाकृति स्वरूप एवं अन्य बाधाओं की वजह से केवल 690 अरब घनमीटर जल का ही उपयोग का पता है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...