Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Sarthak yadav in SST
भूमिगत जल के उपयोग के बारे में बताओ |

1 Answer

0 votes
Sarthak yadav
जल मनुष्य के जीवन के मख्य आधार है यह न केवल कृषि के लिए आवश्यक है, वरन् इससे मानव की अनगिनत अन्य समस्याएँ भी हल होती हैं। शताब्दियों से मानव भू-पृष्ठीय जल एवं भूमिगत जल का प्रयोग अपने लाभ के लिए करता आ रहा है। विशेषकर जब मनुष्य को निकट से भू-पृष्ठीय जल की उपलब्धि न हो सके तो उसे भूमिगत जल के उपयोग में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।
(i) जल-स्तर का नीचे चला जाना – जब भू-पृष्ठ जल निकट उपलब्ध न हो तब मनुष्य भूमिगत जल का प्रयोग करने लगता है। ऐसा निरन्तर करते रहने से जल-स्तर काफी नीचे गिर जाता है और कई बार तो कुएँ बिल्कुल ही सूख जाते हैं।

(ii) पहाडी भू -भाग का बड़ी रूकावट सिद्ध होना – भूमिगत जल का प्रयोग करने के लिए भूमि में कुएँ खोदने पड़ते हैं और यदि भूमि पहाड़ी हो तो इन कुओं का खोदना एक बड़ी विकट समस्या बन जाती है। ऐसे में भूमिगत जल तक पहुँचना ही कठिन बन जाता है तो उसका उपयोग कैसे किया जा सकता है।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...