Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Science
कार्बोहाइड्रेट का कार्य बताइये

1 Answer

+2 votes
Kanti

कार्बोहाइड्रेट का कार्य तथा महत्व

  • पादप कोशिका के चारों ओर सेल्यूलोज पाई जाती हैं।
  • जंतुओं तथा पौधों में भोजन ग्लाइकोजन तथा स्टार्च के रूप में संग्रहित होता है।
  • कार्बोहाइर्डे‌ट का मुख्य कार्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना होता है।
  • यह शरीर को शक्ति और गर्मी प्रदान करने के लिए चर्बी की भांति कार्य करता है।
  • जन्तुओं तथा मानवो में ग्लूकोज और ग्लायकोजन के रूप में ऊर्जा का भंडार करता है।

ये तीन प्रकार के होते हैं -

  1. मोनोसैकराइड्स- ये सरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इनका जलीय अपघटन संभव नहीं होता है। ये आधारभूत कार्बोहाइड्रेट होते हैं।ये जल में विलेय होते हैं। जैसे- पेण्टोज, हेक्सोज (ग्लूकोज) आदि।
  2. ओलिगोसैकराइड्स- ये 2 से 10 मोनोसैकराइड्स के संगठन से बनते हैं। जैसे - सुक्रोज, माल्टोज, लैक्टोज आदि।
  3. पालिसैकराइड्स- यह 10 से लेकर 1000 या उसे भी अधिक मोनोसैकराइड्स से बनते हैं। ये पानी में अविलेय होते हैं। जैसे - स्टार्च, सेल्यूलोज, ग्लाइकोजन, काइटिन आदि।

वर्गीकरण

  • शर्करा (sugars)
  • ओलिगोसैकैराइड (oligosaccharides)
  • बहुशर्कराइड (पॉलिसैकेराइड)

Related questions

...