Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in Chemistry
क्रिस्टल जालक के बारे में बताइये

1 Answer

0 votes
Deva yadav

क्रिस्टल जालक

क्रिस्टल के रचक अवयव (constituents) परमाणु, अणु या आयन बिंदु (point) द्वारा दर्शाए जाते हैं। ये बिंदु जालक बिंदु (lattice points) कहलाते हैं। जालक बिंदुओ की त्रिविमीय व्यवस्था (space arrangement) एक निश्चित ज्यामिति को जन्म देती है। बिंदुओं द्वारा दर्शाई गई यह ज्यामिति, त्रिविम जालक (space lattice) या क्रिस्टल जालक (crystal lattice) कहलाती है। त्रिविम जालक के निम्नलिखित लक्षण है-


  1. त्रिविम जालक का प्रत्येक बिंदु, जालक बिंदु या जालक स्थान (lattice site) कहलाता है।

  2. प्रत्येक जालक बिंदु रचक अवयव दर्शाता है।

  3. जालक बिंदु (Lattice point) संयुक्त रूप से जालक की ज्यामिति (geometry) दर्शाते हैं।

Related questions

...