Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Pratham Singh in इतिहास
पुनर्जागरण के फलस्वरूप मानव-जीवन में क्या परिरर्तन हुए?

1 Answer

0 votes
Deva yadav

पुनर्जागरण के प्रभाव 

1. आर्थिक दशा और व्यापार में प्रगति 

पुनर्जागरण काल के कारण ही यूरोपीय नाविक नए-नए भौगोलिक देशों की खोज में सफल हुए। नए देशों के बाजार तथा कच्चे मालों की उपलब्धि के कारण यूरोपीय देशों के व्यापार तथा उद्योगों में बहुत अधिक प्रगति हुई। यूरोप में आर्थिक विकास होने से वहाँ की सम्पन्नता तथा वैभव बढ़ गया। यूरोप के सभी देश व्यापार बढ़ाने तथा धन कमाने में लग गए और उन्होंने अनेक उपनिवेशों की स्थापना की। औद्योगिक नगरों की स्थापना और विकास ने व्यापार तथा उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन दिया। व्यापार की उन्नति के कारण समाज में मध्यम वर्ग का जन्म हुआ। पुनर्जागरण ने यूरोप में ‘वाणिज्यवाद’ को जन्म दिया; अतः यहाँ के देशों में अधिक निर्यात द्वारा स्वर्ण एकत्र करने की प्रवृत्ति बढ़ गई और मध्यम वर्ग धीरे-धीरे प्रभावी होता चला गया।

2. सामाजिक जीवन में प्रगति 

पुनर्जागरण के कारण यूरोप के लोगों के जीवन तथा विचारों में व्यापक परिवर्तन हुए। नए विचारों ने अन्धविश्वासों का अन्त करके उन्हें सामाजिक जीवन के प्रति नवीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान किया। समाज से सामन्तवादी प्रथा समाप्त हो गई। समाज में एक नए वर्ग
मध्यम वर्ग का उदय होने से लोगों में राष्ट्रीय भावनाओं का तीव्रता से विकास हुआ। शिक्षा के प्रसार ने भी समाज में नए विचारों को जन्म दिया। समाज में नवीन जागृति और चेतना जाग उठी। लोग राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो गए। लोगों ने सामाजिक कुरीतियों तथा अन्धविश्वासों के गर्त से निकलकर सुसंस्कृत जीवन को ग्रहण किया। भौगोलिक खोजों के कारण विश्व के लोग एक-दूसरे के निकट आ गए। इससे समाज में मैत्री और सहयोग का वातावरण उत्पन्न हो गया। जनसाधारण में विद्याध्ययन की ओर रुचि बढ़ गई तथा समाज से अशिक्षा और अज्ञानता दूर हो गई।

3. धर्म पर प्रभाव 

पुनर्जागरण के फलस्वरूप यूरोप के धार्मिक जीवन में भी अनेक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हुए। मध्ययुगीन धार्मिक अन्धविश्वासों और मान्यताओं का खण्डन किया जाने लगा। कैथोलिक धर्म में पर्याप्त सुधार हुआ और प्रोटेस्टेण्ट धर्म की महत्ता बढ़ने लगी। इस्लाम धर्म के बढ़ते प्रसार ने ईसाई समाज को अपने धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए बाध्य कर दिया। धर्म सुधार-आन्दोलनों ने आडम्बरों, पाखण्डों, भ्रष्टाचारों तथा अन्याय के विरुद्ध कठोर कदम उठाए। इस प्रकार धर्म के क्षेत्र में व्याप्त कुप्रथाएँ समाप्त हो गईं। इसके फलस्वरूप चर्च की निरंकुशता का भी अन्त हो गया। वस्तुतः पुनर्जागरण के फलस्वरूप धर्म का उज्ज्वल स्वरूप निखकर सामने आया। इस दिशा में मार्टिन लूथर तथा जॉन काल्विन । जैसे समाज-सुधारकों ने धर्म को परिष्कृत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

४. भाषा और साहित्य पर प्रभाव 

पुनर्जागरण का महत्त्वपूर्ण प्रभाव भाषा और साहित्य के क्षेत्र पर भी पड़ा। पुस्तकों की छपाई के कारण ज्ञान का कार्य तेजी के साथ हुआ और लोगों के
दृष्टिकोण में तीव्र गति से परिवर्तन आया।

५. राष्ट्रीयता का विकास 

पुनर्जागरण के फलस्वरूप यूरोप में नए राज्यों के उत्कर्ष के साथ-साथ राष्ट्रीयता की भावना भी जाग्रत हुई। सामन्तवाद का अन्त हो जाने से जहाँ एक ओर शक्तिशाली राजसत्ता का उदय हुआ, वहीं दूसरी ओर जनता का महत्त्व भी बढ़ा

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...