Welcome to the Hindi Tutor QA. Create an account or login for asking a question and writing an answer.
Priya Sharma in इतिहास
मुग़ल साम्राज्य के पतन की मुख्य वजह

2 Answers

0 votes
Pooja
मुग़ल साम्राज्य के पतन की मुख्य वजह -- गोरो के पास बंदूके थी , जबकि मुगलों के पास बंदूके नहीं थी।

ब्रिटेन में 12 वीं सदी में जूरी सिस्टम ( मैग्नाकार्टा ) आने के कारण स्थानीय उद्योगो का विकास होने लगा। बाद में फ़्रांस , जर्मनी , इटली आदि देशो में भी जूरी सिस्टम आया। जूरी सिस्टम के कारण यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति हुयी और वे तेजी से तकनिकी आविष्कार करने लगे। और इसी तकनीकी विकास के दौरान उन्होंने बेहतर बंदूके बनाना सीख लिया। मुग़लो के पास जूरी सिस्टम नहीं होने के कारण भारत में तकनिकी विकास नहीं हो सका और वे बेहतर हथियार बनाने से वंचित रहे।

तो जब गोरो को मालूम हुआ कि हम ऐसी वस्तुएं बना रहे है जिन्हें बनाने की तकनीक अन्य देशो के पास नहीं है और हमारे पास दुनिया की सबसे बेहतर बंदूके भी है , तो उन्होंने एक एक कर सभी साम्राज्यों पर आक्रमण करने शुरू किये। अब उनके एक हाथ में आधुनिक तकनीक वाली वस्तुएं थी जिनकी मांग दुनिया भर के लोगो में थी, और दुसरे हाथ में बंदूके थी जिनका इस्तेमाल वे उन राजाओं को धमकाने में कर रहे थे जो उन्हें अपने देश में सामान बेचने की अनुमति नहीं देते थे।

इस तरह दुनिया के सभी साम्राज्य गोरो के निशाने पर थे। जहाँ जहाँ वे जा रहे थे , उन उन साम्राज्यों को वे धराशायी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भारत का रुख किया और मुग़ल भी उनकी चपेट में आ गए।

तो दुनिया के अन्य साम्राज्यों के साथ मुग़ल साम्राज्य के पतन की नींव जूरी सिस्टम ने 12 सदी में ही रख दी थी। मुगलों की इसमें कोई गलती नहीं थी, सभी के साथ उनका पतन होना ही था। उनके पास गोरो से टकराने के लिए बेहतर हथियार नहीं थे। और बेहतर हथियार इसीलिए नहीं थे क्योंकि मुगलो के पास जूरी सिस्टम नहीं था। तो मेरे विचार में मुगलों के पतन को रोका नहीं जा सकता था।

ये हमारे पेड इतिहासकरो की जादूगरी है कि वे मुगलों के पतन के कारणों की व्याख्या में जब 100 पेज रंगते है तो उसमे जूरी सिस्टम और बन्दूको का जिक्र भी नहीं करते। इसकी जगह उनके पास संस्कृति , अनेकता , एकता , प्रशासन , आपसी फूट , विद्रोह आदि तरह तरह की बकवास दलीले होती है।
0 votes
Sumit Sharma

मुगल साम्राज्य के पतन के कई कारण थे जो उनके उदय के साथ ही शुरू हो गए थे जैसे

  1. मुग़ल दरबार सदैव 3 भागों में विभाजित रहा ईरानी, तूरानी और भारतीय मुस्लिम तीनों में आपसी संघर्ष था
  2. उत्तर भारत मे सिखों ने मुग़लों से सत्ता छीन ली पंजाब कश्मीर अब उनके आधीन था और निरंतर युद्ध हो रहे थे
  3. मराठा साम्राज्य का उदय जिसने लगभग पूरे उत्तर भारत को मुग़लों से स्वतंत्रता दिलाई
  4. औरंगजेब के समय 2 मोर्चो पर युद्ध से व रोज वगावत से आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी विशेष रूप से दक्कन युद्ध
  5. औरंगजेब के बाद के उत्तराधिकारी अय्याशी या नशे में डूबे थे जिससे 1757 आते तक ही मुगलों के खर्चे वर्तन बेचकर चलते थे ।
  6. दरसल मुगलों के अंत ब्रिटेन का अंत और अमेरिका का होता पतन इन तीनो में ही समानता है और वह है एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ना तथा एक बड़ी बजह गुटवाजी को लेकर है जैसे आज आप अमेरिका में लॉबिंग में खर्च कर वहां अपने काम करवा सकते हो और यह कानूनन भी है वैसी ही मुग़लो के काल मे भी था।

Related questions

Follow Us

Stay updated via social channels

Twitter Facebook Instagram Pinterest LinkedIn
...